गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

गर्मी का मौसम शुरू होते ही उत्तर भारत के ज्यादातर घरों और दफ्तरों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. तेज गर्मी में AC राहत देता है, लेकिन कई लोग तब तक इसकी सर्विस नहीं करवाते जब तक इसमें कोई समस्या न आ जाए, जैसे कि कूलिंग कम होना, अजीब आवाज आना या पानी टपकना. लेकिन, अगर समय पर AC की सर्विस करवाई जाए तो इन समस्याओं से पहले ही बचा जा सकता है. नियमित सर्विसिंग न सिर्फ कूलिंग बेहतर बनाती है बल्कि बिजली की खपत भी कम करती है और मशीन की उम्र बढ़ाने में मदद करती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

AC की नियमित सर्विस है जरूरी

AC की नियमित सर्विसिंग से उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है. अगर मशीन की समय-समय पर जांच और सफाई की जाए तो वह ज्यादा बेहतर तरीके से ठंडक देती है और बिजली की खपत भी कम होती है. गर्मी के मौसम से पहले सर्विस कराना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर AC अचानक खराब हो जाए तो गर्मी में मरम्मत कराना मुश्किल हो सकता है.

एयर फिल्टर की सफाई

एयर फिल्टर AC के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होता है. यह हवा के साथ आने वाली धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को रोकता है. समय के साथ फिल्टर में धूल जमा हो जाती है जिससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका असर कूलिंग पर पड़ता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है.

सर्विसिंग के दौरान तकनीशियन फिल्टर को अच्छी तरह साफ करते हैं या जरूरत पड़ने पर खराब हिस्सों को बदल देते हैं. साफ फिल्टर होने पर कमरा जल्दी ठंडा होता है और हवा भी ज्यादा साफ महसूस होती है.

रेफ्रिजरेंट (AC गैस) की जांच

AC में ठंडक पैदा करने का काम रेफ्रिजरेंट गैस करती है. अगर गैस का स्तर कम हो जाए तो AC की कूलिंग काफी कमजोर हो सकती है. सर्विसिंग के दौरान तकनीशियन विशेष उपकरणों से गैस का दबाव जांचते हैं और अगर कहीं लीकेज मिलता है तो उसे ठीक करके गैस को फिर से भरते हैं. सही गैस स्तर होने से AC जल्दी और बेहतर ठंडक देता है.

कंडेंसर और इवैपोरेटर कॉइल की सफाई

AC के अंदर मौजूद कॉइल गर्मी को बाहर निकालने में मदद करते हैं. अगर इन कॉइल पर धूल और गंदगी जमा हो जाए तो गर्मी बाहर निकलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है.

कॉइल की सफाई से AC ज्यादा प्रभावी ढंग से काम करता है और कमरे को कम समय में ठंडा कर सकता है. इससे ऊर्जा की बचत भी होती है.

ड्रेन पाइप और पानी निकासी की जांच

AC हवा से नमी खींचता है और यह नमी पानी के रूप में ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकलती है.

अगर ड्रेन पाइप में गंदगी या काई जम जाए तो पानी बाहर निकलने की बजाय अंदर टपकने लगता है. इससे AC के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है.

सर्विसिंग के दौरान तकनीशियन पाइप को साफ करते हैं ताकि पानी सही तरीके से बाहर निकल सके और लीकेज की समस्या न हो.

इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और थर्मोस्टेट की जांच

AC में ढीले वायर, खराब सेंसर या कमजोर कैपेसिटर जैसी समस्याएं भी कूलिंग को प्रभावित कर सकती हैं और कभी-कभी सुरक्षा खतरा भी पैदा कर सकती हैं.

सर्विसिंग के समय तकनीशियन सभी इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की जांच करते हैं और थर्मोस्टेट की कार्यक्षमता भी टेस्ट करते हैं. इससे AC सही तापमान बनाए रखता है और बिजली की अनावश्यक खपत नहीं होती.

आउटडोर यूनिट की सफाई

AC की आउटडोर यूनिट बाहर लगी होती है और धूल, पत्तों और मौसम के असर में रहती है. अगर इसके आसपास गंदगी जमा हो जाए तो हवा का प्रवाह बाधित हो जाता है और कूलिंग कम हो जाती है.

सर्विसिंग के दौरान यूनिट के आसपास की सफाई की जाती है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि हवा का प्रवाह सही बना रहे.

गर्मी शुरू होने से पहले सर्विस क्यों जरूरी है?

अगर आप गर्मी शुरू होने के बाद AC की सर्विस करवाते हैं तो अचानक खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है. गर्मी से पहले सर्विस कराने से कूलिंग बेहतर रहती है, बिजली का बिल कम आता है और AC लंबे समय तक सही तरीके से चलता है. नियमित सर्विसिंग की एक साधारण चेकलिस्ट अपनाकर आप पूरे गर्मी के मौसम में AC को बिना परेशानी के चला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का Tower AC..30 सेकंड में घर को बना देगा शिमला, देखें प्राइस और खूबियाँ

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo