Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का Tower AC..30 सेकंड में घर को बना देगा शिमला, देखें प्राइस और खूबियाँ
चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज सेगमेंट में एक नया प्रोडक्ट पेश कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में Xiaomi Mijia Tower AC लॉन्च किया है, जिसे आधिकारिक तौर पर Mijia Air Conditioner Giant Energy Saving Pro कहा जा रहा है। यह टॉवर एसी अपने मॉडर्न डिजाइन, फास्ट कूलिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के कारण लॉन्च के साथ ही चर्चा में आ चुका है। कंपनी का दावा है कि यह एसी बहुत कम समय में पूरे कमरे को ठंडा कर सकता है और साथ ही बिजली की खपत को भी काफी हद तक कम करने में सक्षम है।
Surveyअगर आप ऐसा एयर कंडीशनर ढूंढ रहे हैं जो फास्ट कूलिंग और स्मार्ट होम कंट्रोल दोनों के सुपोर्ट से लैस हो तो यह डिवाइस एक आकर्षक ऑप्शन बन सकता हाई। अभी के लिए इसे इंडिया में पेश नही किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे यहाँ भी लॉन्च किया जा सकता है, आइए अब इंडिया लॉन्च से पहले ही जानते हैं कि आखिर इस टावर एसी को किस प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Mijia Tower AC की कीमत
Xiaomi Mijia Tower AC को फिलहाल चीन के Youpin प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है और इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है।
चीन में एसी की कीमत
चीन के बाजार में Xiaomi ने Mijia Tower AC (2 HP) को 4,699 युआन यानि इंडिया के प्राइस में इसे अनुवाद करके देखें तो लगभग लगभग 56,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Xiaomi Mijia Tower AC (3 HP)को चीन में 5,499 युआन यानि लगभग लगभग 66,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है।
दमदार कूलिंग और हाई एयरफ्लो
Xiaomi का यह टॉवर एसी सिर्फ डिजाइन में ही नहीं बल्कि कूलिंग परफॉर्मेंस में भी काफी दमदार बताया जा रहा है। इसमें 30 सेकेंड में कूलिंग शुरू होने वाली क्षमता मिलती है, इसके अलावा 1760 m³/h एयरफ्लो क्षमता, 13 मीटर तक हवा फेंकने की क्षमता के अलावा इसमें 120mm क्रॉस-फ्लो फैन ब्लेड और बड़ा हीट एक्सचेंजर दिया गया है, जिससे कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है। इतना ही नहीं, इसमें 115° वाइड एंगल एयरफ्लो भी मिलता है।
स्मार्ट फीचर्स से लैस
Xiaomi अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए जानी जाती है और इस एसी में भी कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
इसमें ऑटोमेटिक सेल्फ क्लीनिंग, डर्ट और फिल्टर ब्लॉकेज अलर्ट, स्मार्टफोन ऐप कंट्रोल के अलावा रिमोट डायग्नोस्टिक और सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ साथ यूजर अपने स्मार्टफोन से Mijia App के जरिए एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। यह एसी HyperOS के साथ भी काम करता है।
क्या भारत में लॉन्च होगा?
फिलहाल Xiaomi ने भारत में इस एसी के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, कंपनी पिछले कुछ सालों में अपने कई स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर टॉवर एसी की मांग बढ़ती है तो Xiaomi Mijia Tower AC भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकता है।
यह भी पढ़ें: 1 लाख 30 हज़ार वाला Samsung फोन मिलेगा 80 हज़ार से कम में, ऑफर देख खरीदने टूट पड़ी जनता
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile