OPPO ने चुपचाप भारत में लॉन्च कर दिया अपना 5G फोन, 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और बहुत कुछ, जानें कीमत

OPPO ने चुपचाप भारत में लॉन्च कर दिया अपना 5G फोन, 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और बहुत कुछ, जानें कीमत

OPPO A6s 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह OPPO की A सीरीज़ का नया स्मार्टफोन है, जिसे दो अलग-अलग कलर और दो RAM व स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है. यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. OPPO A6s 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी ने 882.1 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम और 22.4 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया है. यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart और OPPO इंडिया वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OPPO A6s 5G की कीमत

OPPO A6s 5G की कीमत भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. यह फोन फिलहाल Aurora Gold और Plum Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है. इसको Amazon, Flipkart, OPPO स्टोर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकता है.

इस स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है और SBI Cards, Kotak Mahindra Bank, IDFC First Bank, BOB Cards, YES Bank, Federal Bank, DBS सहित चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर तीन महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है.

OPPO A6s 5G के स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A6s 5G में ColorOS 15 दिया गया है और यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. इसमें AI GameBoost फीचर दिया गया है. इसके साथ AI LinkBoost 3.0 फीचर भी मिलता है, जो भीड़भाड़ या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर करने में मदद करता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 882.1 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 22.4 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है. इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग तकनीक के जरिए फोन को 1 प्रतिशत से 41 प्रतिशत तक केवल 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. यह स्मार्टफोन 8.61mm मोटा है और इसका वजन लगभग 212 ग्राम है.

यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo