Landlord OTT Release: कब और कहां देखें साउथ की ये दमदार पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म ऑनलाइन? जानिए सभी डिटेल्स

Landlord OTT Release: कब और कहां देखें साउथ की ये दमदार पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म ऑनलाइन? जानिए सभी डिटेल्स

पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म Landlord, जिसे दुनियाभर में दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, अब अपने डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक्टर दुनिया विजय ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ZEE5 के पास हैं और यह 19 मार्च 2026 से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है फिल्म कहानी

यह फिल्म 1980–90 के दशक में कर्नाटक के कोलार के ग्रामीण इलाके में सेट है। कहानी एक गरीब मजदूर रचैय्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मेहनत से केवल दो एकड़ जमीन खरीदने का सपना देखता है ताकि वह सम्मान भरा जीवन जी सके। लेकिन गांव का प्रभावशाली जमींदार चिक्केजमन्ना मजदूरों को जमीन का मालिक बनते देखना पसंद नहीं करता और अपने दबदबे से उन्हें रोकता है।

कहानी तब नया मोड़ लेती है जब रचैय्या की बेटी भाग्या पुलिस में कॉन्स्टेबल बनती है। इसके बाद पिता और बेटी मिलकर इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ खड़े होते हैं और बराबरी की लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म मुख्य रूप से इसी संघर्ष और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर आधारित है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकारों की दमदार एक्टिंग है। दुनिया विजय ने रचैय्या के किरदार में गहराई और ताकत दोनों को शानदार तरीके से पेश किया है। वहीं राज बी. शेट्टी ने खलनायक जमींदार के रूप में अपने किरदार में जबरदस्त तीव्रता दिखाई है, जो कई दृश्यों में गहरा असर छोड़ते हैं. रिथान्या ने भाग्या के रोल में एक मजबूत और साहसी पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है, जो न्याय के लिए खड़ी होती है। इसके अलावा रचिता राम और उमाश्री जैसे सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी अपनी एक्टिंग से कहानी को और मजबूती दी है।

क्यों देखें यह फिल्म

लैंडलॉर्ड एक ऐसी फिल्म है जो ग्रामीण भारत की असलियत को सामने लाती है और किसानों और मजदूरों के संघर्ष को प्रभावी तरीके से दर्शाती है। फिल्म में सामाजिक असमानता, न्याय की लड़ाई और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने जैसे मुद्दों को गंभीरता से दिखाया गया है। दमदार एक्टिंग, मजबूत कहानी और प्रभावशाली डायलॉग इसे एक मस्ट-वॉच फिल्म बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: Realme जल्द लॉन्च करने जा रहा दो नए स्मार्टफोन, सामने आई खास जानकारी, जानें संभावित डिटेल्स

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo