Realme जल्द लॉन्च करने जा रहा दो नए स्मार्टफोन, सामने आई खास जानकारी, जानें संभावित डिटेल्स

Realme जल्द लॉन्च करने जा रहा दो नए स्मार्टफोन, सामने आई खास जानकारी, जानें संभावित डिटेल्स

Realme भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही दो नए हैंडसेट लॉन्च कर सकती है, जिन्हें Realme 16T और Realme P4R नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इन डिवाइसेज़ के लॉन्च की आधिकारिक तारीख या घोषणा नहीं की गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16T और Realme P4R को लेकर सामने आईं ये डिटेल्स

मशहूर टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि ये दोनों स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकते हैं। उनके अनुसार, Realme 16T का मॉडल नंबर RMX5268 है, जबकि Realme P4R RMX5266 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। हालांकि, लॉन्च की सटीक टाइमलाइन फिलहाल साफ़ नहीं है।

संभावित स्टोरेज वेरिएंट्स

स्टोरेज और रैम कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो Realme 16T को 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB विकल्पों में पेश किया जा सकता है। वहीं, Realme P4R के 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB वेरिएंट्स में आने की उम्मीद है। इन विकल्पों को देखते हुए माना जा रहा है कि Realme 16T में पिछली जनरेशन के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है, जो गेमिंग या हेवी यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगी।

संभावित कलर ऑप्शंस

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Realme 16T को ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाइट ब्लैक और स्टारलाइट रेड रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Realme P4R लैवेंडर ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और टाइटेनियम ग्लेयर शेड्स में उपलब्ध हो सकता है।

फिलहाल इन स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कंपनी अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में लंबे बैटरी बैकअप और आकर्षक डिजाइन पर फोकस करती रही है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले ये दोनों फोन भी इसी रणनीति के साथ बाजार में उतारे जाएंगे।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo