Instagram यूजर्स की हो गई मौज! बदल पाएंगे अपनी आवाज, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर रोलआउट किया है, जिसके जरिए अब वॉयस नोट्स को पहले से ज्यादा मजेदार बनाया जा सकेगा. इस नए फीचर का नाम AI Voice Effects है, जो अब भारत में भी उपलब्ध हो गया है.
Surveyइस फीचर के जरिए यूजर्स Direct Messages यानी DM में भेजे जाने वाले वॉयस नोट्स पर अलग-अलग वॉयस फिल्टर लगा सकते हैं. कंपनी ने इसमें करीब आठ अलग-अलग AI वॉयस इफेक्ट्स दिए हैं, जिससे यूजर्स अपनी आवाज को पूरी तरह बदल सकते हैं.
मिलेंगे कई इफेक्ट्स
इस फीचर में यूजर्स को “Chipmunk”, “Demon”, “Alien”, “Robot”, “Underwater”, “Stadium”, “Wobble” और “Fishbowl” जैसे इफेक्ट्स मिलते हैं. अगर यूजर अपनी असली आवाज में वापस जाना चाहता है, तो वह “Original” ऑप्शन चुन सकता है. साथ ही, जो वॉयस नोट रिसीव करता है, वह भी उस पर टैप करके उसी इफेक्ट को इस्तेमाल कर सकता है.
इस फीचर को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. यूजर को सबसे पहले Instagram खोलना होगा, फिर किसी भी चैट विंडो में जाकर वॉयस नोट रिकॉर्ड करने का ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद नीचे दिए गए AI Voice Effects बटन पर क्लिक करके अपनी पसंद का इफेक्ट चुन सकते हैं. रिकॉर्डिंग के बाद वॉयस नोट को भेजने से पहले उसका प्रीव्यू भी सुना जा सकता है.
Instagram के AI-फोकस्ड अपडेट्स का हिस्सा
यह नया फीचर Instagram के AI-फोकस्ड अपडेट्स का हिस्सा है. कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म में AI आधारित फीचर्स जोड़ रही है ताकि यूजर्स को नया और इंटरैक्टिव अनुभव मिल सके.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram एक और AI फीचर पर काम कर रहा है, जिसे “Create My Likeness” नाम दिया जा सकता है. यह फीचर यूजर्स को AI की मदद से फोटो और वीडियो जनरेट करने की सुविधा देगा, जिसमें किसी व्यक्ति की तरह दिखने वाला कंटेंट भी बनाया जा सकेगा.
कुल मिलाकर, AI Voice Effects फीचर Instagram चैटिंग को और ज्यादा क्रिएटिव और एंटरटेनिंग बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile