2 घंटे 10 मिनट की नई साउथ फिल्म, हॉरर-थ्रिलर का देती है जोरदार तड़का, अच्छी है IMDb रेटिंग, जानिए कहां देखें

2 घंटे 10 मिनट की नई साउथ फिल्म, हॉरर-थ्रिलर का देती है जोरदार तड़का, अच्छी है IMDb रेटिंग, जानिए कहां देखें

हर हफ्ते सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ अपनी दमदार कहानी और शानदार प्रस्तुति के कारण दर्शकों के दिलों पर छा जाती हैं। हाल ही में ‘धुरंधर 2’ के आने के बाद से थिएटर में फिल्म देखने का क्रेज और भी बढ़ गया है। यही वजह है कि फिल्म मेकर्स अब ओटीटी के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी फोकस कर रहे हैं। अगर आप बार-बार एक जैसे रोमांटिक और कॉमेडी कंटेंट से ऊब चुके हैं, तो आपके लिए एक नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म पेश है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

2026 की नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह 3 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब दो घंटे की इस फिल्म का निर्देशन मनसा शर्मा ने किया है। इसमें संगीत शोभन, नयन सारिका, गेटअप श्रीनु और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का नाम ‘राकासा’ है। इस फिल्म को निहारिका कोनिडेला ने प्रोड्यूस किया है, जिन्होंने 2024 में ‘कमिटी कुर्रोल्लु’ जैसी हिट फिल्म दी थी। ‘राकासा’ में उन्होंने संगीत शोभन और डेब्यू डायरेक्टर मनसा शर्मा के साथ मिलकर काम किया है।

क्या है कहानी?

‘राकासा’ की कहानी ईरा बाबू उर्फ वीरू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो करीब दस साल बाद विदेश से अपने गांव लौटता है। प्यार की तलाश में निकला यह NRI अनजाने में एक ऐसी खतरनाक शक्ति को जगा देता है, जिससे गांव वाले पहले से ही डरते रहे हैं। कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है, जब वीरू नशे की हालत में गांव के एक सुनसान और रहस्यमयी किले में रात बिताने पहुंच जाता है। यही किला फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य बन जाता है। अब सवाल यह है कि यह किला खाली क्यों पड़ा है? वहां बिताई गई रात के दौरान वीरू के साथ क्या-क्या होता है? और वह इस खौफनाक राज से कैसे सामना करता है? इन सभी सवालों के जवाब फिल्म देखने के बाद ही मिलेंगे।

स्टार कास्ट

निहारिका कोनिडेला के प्रोडक्शन और मनसा शर्मा के निर्देशन में बनी इस तेलुगु हॉरर-थ्रिलर फिल्म में संगीत शोभन ने वीरू का किरदार निभाया है, जबकि नयन सारिका मेन एक्ट्रेस के तौर पर नजर आती हैं। इनके अलावा गेटअप श्रीनु, आशीष विद्यार्थी, तनिकेला भरणी और ब्रह्माजी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

अगर आप डर और रोमांच से भरी कहानी देखना पसंद करते हैं, तो ‘राकासा’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जिसे IMDb पर 7 की रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: Deal Alert! Samsung Galaxy S25 5G हुआ सोच से भी सस्ता, स्टॉक ख़त्म होने से पहले लपक लो

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo