Poco X8s जल्द मचाएगा धमाल! सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा फोन, 12GB RAM समेत ये डिटेल्स आईं सामने
जल्द ही Poco X8s को लॉन्च किया जा सकता है।
Poco X8s की तुर्की, रूस और चीन जैसे बाज़ारों में लॉन्च की उम्मीद लगाई जा रही है।
Poco X8s को कंपनी की X8 सीरीज में बेस और Pro मॉडल के बीच जगह मिल सकती है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं Poco अपनी X8 सीरीज में अब तक कई स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुका है। अब इसके अगले मॉडल Poco X8s के आने की खबर जोरों से फ़ैल रही है, क्योंकि इस फ़ोन के कुछ स्पेक्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आ चुके हैं। इसे सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है और इतना ही नहीं, इससे पहले भी फोन को EEC और IECEE सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। साथ ही Geekbench लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई थी। आइये आगे और डिटेल्स के बारे में भी विस्तार से जान लेते हैं।
SurveyPoco X8s की सर्टिफिकेशन डिटेल्स
सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉडल नंबर 2609CPC5FG वाला यह स्मार्टफोन Poco X8s नाम से बाजार में दस्तक दे सकता है। इसे सिंगापुर की IMDA अथॉरिटी से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन के फीचर्स की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लगातार सामने आ रही इन लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि, Poco ने फिलहाल अभी तक फोन के नाम या लॉन्च को लेकर कोई डिटेल्स नहीं दी है।
Poco X8s के संभावित स्पेसिफिकेशंस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Poco X8s को अगस्त में Geekbench पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही फ़ोन में 12GB रैम मिलने की जानकारी सामने आई थी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 पर बेस्ड हो सकता है। हालांकि, ये जानकारियां लीक और बेंचमार्क लिस्टिंग पर आधारित हैं। इसलिए आगे बदलाव भी हो सकते हैं।
कुछ अन्य रिपोर्ट्स के आधार पर, Poco X8s को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इनमें यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA), तुर्की, रूस और चीन जैसे बाजार शामिल हैं। फिलहाल भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं है। इसके अपडेट के लिए अभी इंतजार करना होगा।
चीन में यह डिवाइस M583CF मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन के बाजार में इसे Redmi ब्रांडिंग के पेश किया जा सकता है। पोको ब्रांडिंग से लगता है कि Poco X8s को कंपनी की X8 सीरीज में बेस और Pro मॉडल के बीच जगह मिल सकती है। हालांकि, आगे देखना होगा कि ब्रांड इसे लेकर कब ऐलान करता है।
यह भी पढ़ें: बड़ी बैटरी से लेकर बेहतरीन कैमरा तक ये हैं Vivo के 6 लेटेस्ट स्मार्टफोन, Vivo Y31t और Vivo S2 FE भी लिस्ट में
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
