itel City 300 5G भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ कीमत 14,999 रुपये
itel City 300 5G में 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है।
फोन Unisoc T8200 प्रोसेसर से लैस है, इसमें Android 16 Go का सपोर्ट मिलता है।
इसमें 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा और 5G का सपोर्ट भी मिलता है।
itel ने इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में अपने एक नए फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी itel City 300 5G के तौर पर लेकर आई है। कंपनी ने इसे वैल्यू सेगमेंट में पेश किया है। फोन का प्राइस 15000 रुपये के अंडर है। इस फोन में इस प्राइस रेंज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 5G connectivity और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन को ऑफलाइन बाजार के लिए पेश किया गया है, इसे यहीं से खरीदा जा सकता है। आइए फोन के फीचर और प्राइस पर एक नजर डालते हैं।
Surveyदमदार डिस्प्ले से लैस है फोन
itel City 300 5G में 6.67-इंच की HD+ LCD पंच-होल डिस्प्ले मिलती है , जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा स्क्रीन पर आपको 2.5D curved ग्लास डिजाइन मिलता है, जो इस समय फोन्स से लगभग लगभग गायब ही हो चुका है। कंपनी ने इसे Dark Ruby, Mist Beige और Bold Indigo जैसे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। फोन को ताकत देने के लिए इसमें क्या मिलता है?
Unisoc T8200 प्रोसेसर और 10 5G bands का सपोर्ट
परफॉरमेंस के लिए इस फोन में 6nm प्रोसेस पर निर्मित Unisoc T8200 octa-core प्रोसेसर मिलता है, जिसकी clock speed 2.3GHz तक जाती है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 64GB स्टॉरिज भी फोन में मिलती है, अगर आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसे बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ अलग से microSD card slot भी मिलता है।
Connectivity के लिए इसमें 10 5G bands, 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS और USB Type-C मिलता है। इसमें NRCA और UltraLink free calling का सपोर्ट भी मौजूद है।
5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP ऑटोफोकस कैमरा सेटअप मिलता है, इसे सपोर्ट करने के लिए फोन में LED flash भी मौजूद है। यह 2K 30fps तक video recording सपोर्ट करता है। Selfie और video calls के लिए 8MP फ्रन्ट कैमरा भी मौजूद है। फोन Android 16 Go Edition पर चलता है। Security के लिए इसमें side-mounted fingerprint scanner और face unlock भी है। फोन में 5000mAh बैटरी भी मिलती है जो 10W charging सपोर्ट करती है। फोन के प्राइस को देखते हैं तो यह 14,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: OPPO Find X10 Pro Max की MRP 2.39 लाख रुपये! लॉन्च से पहले बॉक्स प्राइस लीक, Find X10 की क्या होगी कीमत
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
