Deal Alert! Samsung Galaxy S25 5G हुआ सोच से भी सस्ता, स्टॉक ख़त्म होने से पहले लपक लो
अगर आप एक ऐसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन तीनों में शानदार हो, तो Samsung Galaxy S25 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है और अभी इसे खरीदने का अच्छा मौका भी है। Amazon पर इस वक्त Samsung Galaxy S25 5G पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। सभी ऑफर्स मिलाकर इस फोन पर करीब 13,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Surveyबाजार में RAM की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ता नज़र आ रहा है। धीरे-धीरे सभी कम्पनियां अपने डिवाइसेज़ के प्राइस बढ़ा रही हैं. यानी आगे चलकर और भी स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं, ऐसे में मौजूदा कीमत पर Galaxy S25 को खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
Samsung Galaxy S25 5G की नई कीमत
फिलहाल Samsung Galaxy S25 5G की कीमत 71,029 रुपये लिस्टेड है, जो इसके लॉन्च प्राइस से लगभग 10,000 रुपये कम है। इसके अलावा, Flipkart Axis या Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड्स से करीब 3,551 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। इस तरह इसकी प्रभावी कीमत लगभग 67,478 रुपये तक पहुंच जाती है।
ग्राहक EMI विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआत लगभग 6134 रुपये प्रति माह से होती है। हालांकि, इसमें बैंक के नियमों के अनुसार ब्याज और अन्य चार्जेस लागू हो सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य एड-ऑन बेनिफिट्स भी ले सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 5G के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Pro 5G का इंडिया लॉन्च कन्फर्म, जानें कब आ रहा 9020mAh बैटरी वाला सबसे पतला स्मार्टफोन
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile