Jio ने यूज़र्स को दिया 440 वोल्ट का झटका! 90 दिन से घटकर मात्र 30 दिन रह गई इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी

Jio ने यूज़र्स को दिया 440 वोल्ट का झटका! 90 दिन से घटकर मात्र 30 दिन रह गई इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी

Reliance Jio ने अपने क्रिकेट डेटा पैक्स में बदलाव करते हुए 195 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में बड़ा बदलाव किया है। पहले यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसकी वैलिडिटी घटाकर 30 दिन कर दी गई है। हालांकि, इसमें मिलने वाले डेटा और अन्य सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे यह बदलाव सीधे तौर पर यूज़र्स के लिए इसकी वैल्यू को प्रभावित करता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio का 195 रुपये वाला क्रिकेट डेटा पैक

नए अपडेट के तहत इस प्लान में कुल 15GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। निर्धारित डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी। यह एक डेटा-ओनली प्लान है, यानी इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है।

इसके अलावा, यूज़र्स को इस प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता रहेगा, जिससे वे क्रिकेट समेत अन्य कंटेंट का भी आनंद ले सकते हैं।

हालांकि डेटा और OTT बेनिफिट्स पहले जैसे ही हैं, लेकिन वैलिडिटी को 90 दिन से घटाकर 30 दिन करना यूज़र्स के लिए मासिक खर्च को बढ़ाने वाला बदलाव माना जा रहा है। अब जियो के डेटा पैक्स में मैक्सिमम वैलिडिटी 30 दिन ही रह गई है।

Jio के अन्य क्रिकेट डेटा पैक्स

Jio Rs 79 Plan: 79 रुपये वाले इस प्लान में 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन है। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps हो जाती है। साथ ही, इसमें 30 दिनों का जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Jio Rs 100 Plan: 100 रुपये वाले प्लान में अब डेटा बढ़ाकर 6GB कर दिया गया है, जो पहले 5GB था। इसकी वैलिडिटी 30 दिन है और डेटा ख़त्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps रहती है। इसके साथ 30 दिनों का जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Jio Rs 149 Plan: 149 रुपये का यह प्लान 10GB हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिन है। डेटा खत्म होने के बाद 64 Kbps स्पीड पर इंटरनेट चलता रहता है। इसके साथ यूज़र्स को 90 दिनों का जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: Jio ने यूज़र्स को दिया 440 वोल्ट का झटका! 90 दिन से घटकर मात्र 30 दिन रह गई इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo