सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर का ओवरडोज़ हैं SonyLIV की ये 5 वेब सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.2

सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर का ओवरडोज़ हैं SonyLIV की ये 5 वेब सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.2

अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फ़िल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए धमाकेदार कंटेंट की कोई कमी नहीं है। ओटीटी पर हर आए दिन नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन कुछ शोज ऐसे होते हैं जो अपनी दमदार कहानी और थ्रिलिंग प्लॉट के कारण अलग पहचान बनाते हैं। खासतौर पर Sony LIV पर कई ऐसी सीरीज मौजूद हैं, जो आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 बेहतरीन सीरीज के बारे में, जिन्हें आको जरूर देखना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Manvat Murders

सबसे पहले बात करते हैं ‘मानवत मर्डर्स’ की। यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। अगर आपको रियल-लाइफ क्राइम स्टोरीज पसंद हैं, तो यह शो आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसकी IMDb रेटिंग 7.1 है।

Scam 1992

इसके बाद ‘स्कैम 1992’ भी लिस्ट में शामिल है, जो हर्षद मेहता की असल जिंदगी पर आधारित है। यह वेब सीरीज अपने रिलीज़ के बाद लंबे समय तक चर्चा में रही थी और आज भी इसे बेस्ट क्राइम-ड्रामा में गिना जाता है। इसमें सस्पेंस और फाइनेंशियल क्राइम का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसे IMDb पर 9.2 की रेटिंग मिली है.

Rocket Boys

तीसरे नंबर पर ‘रॉकेट बॉयज’ का नाम आता है, जिसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज को दर्शकों के साथ-साथ IMDb से भी 8.8 की शानदार रेटिंग मिली है। इसकी कहानी और प्रेजेंटेशन इसे देखने लायक बनाते हैं।

Freedom at Midnight

चौथे नंबर पर ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अगर आपको राजनीति और इतिहास से जुड़ी कहानियों में दिलचस्पी है, तो यह शो जरूर देखना चाहिए। IMDb ने इसे 8.4 की रेटिंग दी है।

Scam 2003

अंत में ‘स्कैम 2003’ का नाम शामिल है, जो अपनी दिलचस्प कहानी के कारण दर्शकों को अंत तक जोड़े रखती है। एक बार देखने के बाद इसे बीच में छोड़ना मुश्किल हो जाता है। इस वेब सीरीज की IMDb रेटिंग 7.9 है।

Sony LIV पर उपलब्ध ये सभी सीरीज सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल का बेहतरीन अनुभव देती हैं और आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 2026 में हर Apple यूज़र को पता होने चाहियें ये 4 फीचर्स, इमरजेंसी में आते हैं काम, अभी कर लें ऑन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo