Airtel का बेस्ट प्लान; अभी रिचार्ज किया तो अगले साल तक मौज ही मौज, बेनिफिट ऐसे कि खुशी से उछल पड़ेंगे आप

भारती एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए अलग-अलग बजट में कई रिचार्ज ऑप्शन्स पेश करती है। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कंपनी का एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जो पूरे 12 महीने तक बेफिक्र इस्तेमाल की सुविधा देता है। इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद पूरे एक साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती और यूजर को डेटा, कॉलिंग के साथ-साथ कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।
कौन सा ये प्लान?
Airtel का यह 365 दिनों की वैलिडिटी वाला खास प्रीपेड प्लान 3,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसमें यूजर को पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इस रिचार्ज के तहत प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। तय डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 kbps रह जाती है। इसके अलावा, प्लान में लोकल और एसटीडी दोनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं।
अतिरिक्त बेनेफिट्स
इस 3,999 रुपये वाले एयरटेल प्लान के साथ कई अतिरिक्त बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं। यूजर्स को एक साल के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एकदम फ्री मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जा रहा है, यानी डेटा खत्म होने की टेंशन ही नहीं। 30 दिनों के लिए फ्री हैलोट्यून्स सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान का हिस्सा है।
महंगे AI बेनेफिट्स भी फ्री
इतना ही नहीं, कंपनी इस रिचार्ज में AI से जुड़े फायदे भी दे रही है। यूजर को Perplexity Pro AI का एक साल का फ्री एक्सेस मिलता है, जिसकी मदद से फोटो बनाना, वीडियो से जुड़े काम, प्रेजेंटेशन तैयार करना या डॉक्यूमेंट की समरी जैसे कई टास्क पूरे किए जा सकते हैं। इस प्लान से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यह रिचार्ज उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो लंबे समय के लिए एक बार में रिचार्ज कराना चाहते हैं और साथ ही ओटीटी और एआई जैसे अतिरिक्त लाभ भी पाना चाहते हैं।
