जल्द आ रहा Samsung का तीन बार मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 9 जुलाई को दिखेगी पहली झलक?
Samsung जल्द ही अपने पहले ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।
Samsung इस इवेंट में अपने पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के अपग्रेडेड वर्जन को भी लॉन्च करने जा रहा है।
Samsung का यह डिवाइस Huawei Mate XT Ultimate को टक्कर देगा।
साउथ कोरियन टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung जल्द ही अपने पहले ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में इस अनोखे डिवाइस की पहली झलक दिखाई जा सकती है। यह जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर सामने आई है, जहां यूजर Instant Digital ने दावा किया है कि इस इवेंट में कंपनी अपनी अगली जनरेशन के फोल्डेबल डिवाइसेज़ के साथ ट्रिपल-फोल्ड फोन को टीज़ कर सकती है।
SurveyGalaxy Z Fold 7 सीरीज की लॉन्चिंग
Samsung इस इवेंट में अपने पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के अपग्रेडेड वर्जन – Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, और Galaxy Z Flip 7 FE को भी लॉन्च करने जा रहा है। ये सभी डिवाइस नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स के साथ आएंगे।
ट्रिपल-फोल्ड डिवाइस का नाम
Weibo लीकर के अनुसार, Samsung के तीन बार मुड़ने वाले स्मार्टफोन का नाम Galaxy G Fold हो सकता है। हालांकि, इस इवेंट में इसका पूरा अनावरण होने की संभावना कम है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में इसका टीज़र या प्रोटोटाइप दिखा सकती है, जबकि इसकी फुल लॉन्चिंग और कीमत की घोषणा साल के आखिर में की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 24 मिनट की साउथ फिल्म, झिंझोड़ कर रख देगी मां-बेटी की कहानी, क्लाइमैक्स तक सीट से हिल नहीं पाएंगे
Huawei Mate XT Ultimate को टक्कर
Samsung का यह डिवाइस Huawei Mate XT Ultimate को टक्कर देगा, जिसे लगभग एक साल पहले लॉन्च किया गया था। अब तक Samsung ने केवल ड्यूल-फोल्ड स्मार्टफोन्स ही पेश किए हैं, लेकिन ट्रिपल-फोल्ड डिज़ाइन के साथ यह कंपनी की नई दिशा की शुरुआत मानी जा रही है।
कितनी होगी ट्रिपल-फोल्ड की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy G Fold की संभावित कीमत 3,000 डॉलर (लगभग ₹2.56 लाख) से ज्यादा हो सकती है। इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो इसे बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस देगी। शुरू में यह डिवाइस सिर्फ साउथ कोरिया और चीन में उपलब्ध हो सकता है, और इसके बाद अगले साल तक ग्लोबल लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।
ये डिवाइसेज भी होंगे इवेंट का हिस्सा
गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में Samsung अपने ‘Project Moohan’ XR हेडसेट और AR ग्लासेस को भी टीज़ कर सकता है। इन दोनों डिवाइसेज़ को अक्टूबर 2025 तक बाजार में उतारा जा सकता है।
Samsung का आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स से भरा होने वाला है। ट्रिपल-फोल्ड फोन Galaxy G Fold की संभावित झलक, अपग्रेडेड फोल्ड और फ्लिप फोन्स, XR और AR टेक्नोलॉजी से जुड़े नए डिवाइसेज़ इसे एक यादगार टेक इवेंट बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Moto G96 की इंडिया लॉन्च डेट रिवील, 9 जुलाई को आ रहा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और IP68 रेटिंग वाला धमाकेदार फोन
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile