Moto G96 की इंडिया लॉन्च डेट रिवील, 9 जुलाई को आ रहा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और IP68 रेटिंग वाला धमाकेदार फोन
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह पुष्टि की है।
इसका लॉन्च फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट पर होगा।
मोटोरोला ने कुछ अलग शेड्स टीज़ किए हैं जो पैंटोंन-वैलिडेटेड हैं।
मोटोरोला ने फाइनली अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G96 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह पुष्टि की है कि Moto G96 को भारतीय बाजार में 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी कन्फर्म हो गया है कि इसका लॉन्च फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट पर होगा और यहीं यह डिवाइस खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Surveyवैसे तो अभी कई डिटेल्स का खुलासा होना बाकी है, लेकिन डिजाइन वाला हिस्सा कंपनी ने खुद ही लॉन्च से पहले दिखा दिया है। मोटो जी96 में पीछे की तरफ एक लेदर बैक पैनल के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो क्लासिक मोटोरोला फोन डिजाइन में एक छोटा सा बदलाव है। बात करें कलर ऑप्शंस की, तो मोटोरोला ने कुछ अलग शेड्स टीज़ किए हैं जो पैंटोंन-वैलिडेटेड हैं। उनमें Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid और Dresden Blue शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सस्ता हो गया 6000mAh बैटरी वाला मोबाइल फोन, देता है फर्राटेदार गेमिंग, मल्टीटास्किंग से भी नहीं होता गर्म
Moto G96 के संभावित स्पेक्स
डिजाइन के अलावा, मोटो जी96 भारत में एक 6.67-इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी और आगे की तरफ पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है। साथ ही इसमें IP68 रेटिंग मिलने की भी संभावना है, हालांकि, इन डिटेल्स की पुष्टि करने के लिए हमें लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा।
जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, Moto G96 स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसे 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है, जो ज़्यादातार यूजर्स के लिए काफी होती है। इसके अलावा, हैंडसेट में एक 5500mAh की बैटरी हो सकती है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G96 में एक 50MP मेन सेंसर OIS के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होने की उम्मीद है। फ्रन्ट में 32MP का कैमरा हो सकता है। ऑडियो के मामले में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं।
Moto G96 की संभावित कीमत
मोटोरोला की जी सीरीज में यह नया डिवाइस संभावित तौर पर मिड-रेंज प्राइस ब्रैकेट में आएगा। अनुमान लगया जा रहा है कि इसकी कीमत 20000 रुपए और 22,990 रुपए के बीच में हो सकती है, खासकर हाई-एंड वेरिएंट की कीमत। हालांकि, आधिकारिक स्पेक्स और प्राइस की पुष्टि 9 जुलाई को लॉन्च के साथ की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 24 मिनट की साउथ फिल्म, झिंझोड़ कर रख देगी मां-बेटी की कहानी, क्लाइमैक्स तक सीट से हिल नहीं पाएंगे
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile