Digit.in

2 घंटे 24 मिनट की साउथ फिल्म, झिंझोड़ कर रख देगी मां-बेटी की कहानी, क्लाइमैक्स तक सीट से हिल नहीं पाएंगे

2 घंटे 24 मिनट की साउथ फिल्म, झिंझोड़ कर रख देगी मां-बेटी की कहानी, क्लाइमैक्स तक सीट से हिल नहीं पाएंगे

अगर आप कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बहुत ही दिलचस्प साबित हो सकती है। इसमें न सिर्फ भावनाओं की गहराई है, बल्कि ऐसा सस्पेंस भी है जो आपको अंत तक बांधे रखता है। खास बात यह है कि इसकी कहानी मां और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल को छू जाती है। फिल्म की शुरुआत इतनी जबरदस्त है कि अगर आपने पहले 10 मिनट देख लिए, तो आप अंत तक अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे। हर सीन में इतनी पकड़ है कि दर्शक पूरी तरह कहानी में डूब जाते हैं। कोर्ट में न्याय की लड़ाई और एक मां का अपने बच्चे के लिए संघर्ष आपको अंदर तक झकझोर देगा।

कास्ट और क्रू

यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी है और इसमें कृष्णा अजय राव, अर्चना जोइस, प्रकाश बेलावडी और सात्विक कृष्णन जैसे कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है। निर्देशन किया है पवन भट्ट ने और पवन भट्ट और कृष्णा अजय राव ने मिलकर इसकी स्क्रिप्ट लिखी है।

कहानी क्या है

कहानी की शुरुआत होती है निवेदिता नाम की एक सिंगल मदर से, जो एक दिन कोर्ट परिसर के बाहर जैकी नाम के युवक को गोली मार देती है। जैकी की मौके पर ही मौत हो जाती है। यह मामला सीधे कोर्ट में पहुंचता है, जहां निवेदिता कहती है कि उसे कुछ याद नहीं है और उसने किसी को नहीं मारा।

यह केस निवेदिता की 7 साल की बेटी से जुड़ा है, जो दुष्कर्म के बाद कोमा में चली जाती है। आरोपी जैकी एक विधायक का छोटा भाई होता है, जिसकी गिरफ्तारी में भी कई बाधाएं आती हैं। वहीं, न्याय पाने के लिए निवेदिता कोर्ट में एक वकील भरत की मदद लेती है। केस में कई मोड़ आते हैं और आखिर में जो क्लाइमैक्स सामने आता है, वह वाकई जबरदस्त है।

144 मिनट की फिल्म

यह फिल्म करीब 2 घंटे और 24 मिनट लंबी है, लेकिन कहानी इतनी दमदार है कि समय का पता ही नहीं चलता। इस समय यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। भले ही यह कन्नड़ में बनी हो, लेकिन इसे हिंदी में भी देखा जा सकता है। चलिए सस्पेंस खत्म करते हुए आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘युद्धकांड चैप्टर 2’ है।

IMDb रेटिंग 7.4

आईएमडीबी पर इस फिल्म को 10 में से 7.4 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की तारीफ को साफ बयां करती है। अगर आप एक इमोशनल और सस्पेंस से भरी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म देखने की सोच रहे हैं, तो यह जरूर आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles