Samsung Galaxy A8 और A8+ (2018) डुअल सेल्फी कैमरे और इन्फिनिटी डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

फास्ट चार्जिंग सपोर्टिव होंगे दोनों स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A8 और A8+ (2018) डुअल सेल्फी कैमरे और इन्फिनिटी डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

Samsung के Galaxy A8 (2018) और A8+ (2018) स्मार्टफोंस Galaxy A5 (2017) और A7 (2017) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किये जाएंगे. लुक और डिजाइनम के मामले में ये दोनों फोन S-सीरीज़ के करीब होंगे. ये Samsung का पहला डुअल सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन होगा, इसमें 16MP + 8MP का कॉम्बिनेशन होने की उम्मीद है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसमें लाइव फोकस फीचर होगा, जिसकी मदद से आप बैकग्राउंड को अपनी इच्छा के मुताबाकि फोकस या ब्लर कर सकेंगे. डिवाइस में प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ 16MP का होगा. अच्छे वीडियो के लिये इसमें डिजिटल स्टैबलाइजेशन जोड़ा गया है

Galaxy A8 (2018) और A8+ (2018) ने S-सीरीज़ के इन्फिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन को अपनाया है. इसमें 18.5: 9 एस्पेक्ट रेशिओ और कर्व्ड ग्लास मौजूद हैं. Galaxy A8 में 5.6 इंच का डिस्प्ले और A8+ में 6 इंच का डिस्प्ले होगा.

ये दोनों स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड(वॉटरप्रूफ) होंगे. साथ ही ये दोनों फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे. Galaxy A8 में 3,000mAh और A8+ में 3,500mAh की बैटरी मौजूद होगी. ये फोंस एंड्रॉयड 7.1 नूगा आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आ रहा है, जो थोड़ा निराश करता है. कीमत की बात करें तो Galaxy A8 की कीमत €499 और A8+ की कीमत €599 होने की उम्मीद है.

सोर्स

Arunima
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo