मोटोरोला के मोटो G (3rd Gen), मोटो G टर्बो एडिशन और मोटो 360 (2nd Gen) की कीमत में भारी कटौती हुई है, इसके साथ ही मोटोरोला के इन तीन स्मार्टफोंस पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं.
मोटोरोला ने अपने मोटो G (3rd Gen) और मोटो G टर्बो के दामों में Rs. 1,000 की भारी कटौती की है. मोटोरोला के मोटो G (3rd Gen) की कीमत अभी तक Rs. 10,999 थी और अब यह आपको महज़ Rs. 9,999 में मिल जाएगा. साथ ही बता दें कि मोटो G टर्बो एडिशन भी अभी तक Rs. 12,499 का था लेकिन अब यह भी Rs. 11,499 में आपको फ्लिप्कार्ट के माध्यम से आसानी से मिल जाएगा. इसके साथ ही आपको फ्लिप्कार्ट पर मोटो 360 (2nd Gen) की कीमत में भी Rs. 1,500 की कटौती की गई है इस पर आपको Rs. 1,500 का बढ़िया ऑफर मिल रहा है. ये स्मार्टवॉच आपको अब 18,499 में मिल रही है जबकि यह इससे पहले आपको Rs. 19,999 में मिल रही थी. आप इन्हें फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ले सकते हैं.
अगर मोटो G टर्बो एडिशन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल-HD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग से प्रोटेक्ट है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर, एड्रेनो 405GPU और 2GB की रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में f/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है. इस स्मार्टफ़ोन में 2470mAh की बैटरी दी गई है. यह मोटोरोला टर्बो पावर क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह हैंडसेट भी IP67 सर्टिफाइड है, यानी यह वाटर रेसिसटेंट है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11 B/G/N (2.4GHz), ब्लूटूथ 4.0 LE, 3G, GPS और माइक्रो-USB फीचर्स मौजूद है. यह हैंडसेट वाटर रेसिस्टेंट है यानी पानी से यह स्मार्टफोन सुरक्षित रहेगा.