स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की 1080p IPS LCD डिस्प्ले दी गई है. साथ ही बता दें कि इसमें 16MP का रियर कैमरा ड्यूल-LED फ़्लैश के साथ और 4K विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी दिया गया है.
जैसा कि पिछले हफ्ते आये इस स्मार्टफ़ोन के बारे में पहले लीक में कहा गया था कि हुवावे जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने जा रहा है और कल यानी गुरूवार को कंपनी ने अपना हुवावे Maimang 5 स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया, यह स्मार्टफ़ोन Maimang 4 स्मार्टफ़ोन की ही पीढ़ी का नया स्मार्टफ़ोन है. जैसे कि इस स्मार्टफ़ोन को चीन के बाहर G8 नाम से लॉन्च किया गया था इस नए स्मार्टफ़ोन को भी G9 नाम से चीन के बाहर लॉन्च किया गया था.
इस नए स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की 1080p IPS LCD डिस्प्ले दी गई है. साथ ही बता दें कि इसमें 16MP का रियर कैमरा ड्यूल-LED फ़्लैश के साथ और 4K विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी दिया गया है. साथ ही बता दें कि इसमें आपको 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. इसके अलावा फ़ोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें 3GB या 4GB की रैम के साथ 32GB या 64GB की एक्सपैंडेबल स्टोरेज दी गई है. स्मार्टफ़ोन एक 4G स्मार्टफ़ोन है और इसमें 3340mAh क्षमता की बैटरी दी गई है. फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है.