अगर आपका फोन स्लो हो गया है,या हैंग हो रहा है, या फोन में कोई भी ऐप को खोलने में समय लग रहा है, साथ ही कुछ ऐप्स भी आपके फोन में नही चलते या फिर चलते-चलते बंद हो जाते है। इस तरह की समस्याएँ आजकल बहुत से लोगों के साथ हो रही है। आइए जानें आखिर कैसे इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
क्या है Software Update का तरीका
आपको अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना है, और ये सुनने में आपको मुश्किल लग रहा होगा लेकिन ये बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी और के पास या फिर कहीं भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप खुद से और अपने घर बैठे ही इसको अपडेट कर सकते हैं, बता दे कि हर कंपनी अपने स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट लाती रहती है,जिससे फोन में किसी भी तरह के बग को फिक्स किया जा सकता है इसके साथ सॉफ्टवेयर अपडेट से स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस पहले जैसी बेहतर हो जाती है।
हर कंपनी का अपना Android वर्जन होता है और उनमें कुछ नया होता है। जिससे बताए गए प्रोसेस में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है, लेकिन किसी भी Android फोन में आपको Settings में जाने के बाद ही इसका ऑप्शन मिलेगा।
साथ ही आपको यह भी बता दें कि सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए आपके इंटरनेट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए। इसलिए अपडेट करने से पहले इंटरनेट की स्पीड को जरुर चेक कर लें। सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए डेटा का भी काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है।
बता दें कि सॉफ्टवेयर अपडेट करने में काफी समय भी लग सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile