Vivo T5x 5G भारत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत, देखें क्या-क्या हुआ कन्फर्म
Vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Vivo T5x 5G को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाने वाला है. यह स्मार्टफोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Vivo T4x 5G का सक्सेसर होगा, जो MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस आ सकता है। कम्पनी का दावा है कि इस आगामी हैंडसेट में अपने सेगमेंट में अब तक की सबसे ज्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी, साथ ही इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69-रेटेड बिल्ड भी दिया जाएगा। यह डिवाइस Android 16-आधारित OriginOS 16 पर चलने की भी पुष्टि हो गई है.
SurveyVivo T5x 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च
Vivo T5x 5G भारत में 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस चीनी कम्पनी की T-सीरीज लाइनआप का यह लेटेस्ट एडिशन देश में लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और देशभर में अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo T5x 5G के संभावित स्पेक्स
कम्पनी के अनुसार Vivo T5x 5G एक 7200mAh बैटरी के साथ आएगा, जो इसके सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। Vivo का कहना है कि उसने इस आने वाले हैंडसेट को इस तरह डिज़ाइन किया है कि यूज़र बार-बार चार्ज किए बिना लंबे समय तक स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउज़िंग जैसी एक्टिविटीज़ का इस्तेमाल कर सकें। रिपोर्ट्स से यह संकेत मिलता है कि यह फोन 44W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। ड्यूरेबिलिटी के मामले में Vivo T5x स्मार्टफोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आएगा।
इतनी होगी कीमत
यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वीवो ने 23000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन्स से इस हैंडसेट की बैटरी क्षमता और ड्यूरेबिलिटी फीचर्स की तुलना की है, जिससे भारत में इस अपकमिंग हैंडसेट की संभावित कीमत का अंदाज़ा लग जाता है. यह जानकारी कम्पनी द्वारा साझा किए गए एक टीज़र से मिली है, जिसमें नीचे की तरफ बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 5 मार्च, 2026 तक 23000 रुपये के अंदर अब तक का सबसे तेज़ फोन है.
Vivo T5x भारत में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इससे पहले कम्पनी ने यह खुलासा किया था कि इस हैंडसेट ने 10 लाख से भी ज्यादा पॉइंट्स का AnTuTu स्कोर हासिल किया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर आधारित ओरिजिन ओएस 6 पर काम करेगा।
Vivo T5x के बारे में अन्य सभी डिटेल्स 17 मार्च को लॉन्च के दौरान ही सामने आने की उम्मीद है.
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile