Oppo Find N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और AI स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा नया फोल्डेबल

Oppo Find N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और AI स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा नया फोल्डेबल

स्मार्टफोन कम्पनी Oppo ने अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान कर दिया है. कम्पनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी साझा की और एक छोटा टीज़र वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स और डिज़ाइन की झलक देखने को मिलती है. साथ ही कम्पनी ने इस आगामी फ्लैगशिप डिवाइस के डिज़ाइन और कलर वेरिएंट्स की भी पहली झलक दिखाई है और संकेत दिया है कि इसके इनर डिस्प्ले पर पहले के मुकाबले क्रीज़ काफी काम दिखाई देगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस दिन होगा लॉन्च

Oppo ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी में बताया है कि Oppo Find N6 को चीन में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी इसे ग्लोबल लॉन्च बता रही है. टीज़र वीडियो में फोन का डिज़ाइन बुक-स्टाइल फोल्डेबल दिखाई देता है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Find N5 जैसा है.

कलर और स्टोरेज ऑप्शंस

कम्पनी के अनुसार यह स्मार्टफोन तीन रंगों: गोल्डन ऑरेंज, ओरिजनल टाइटेनियम और डीप ब्लैक में उपलब्ध होगा। वहीं स्टोरेज के मामले में भी इसे तीन कॉन्फ़िगरेशंस: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज में पेश किया जाएगा।

मिलेगा 200MP कैमरा

टीज़र वीडियो से यह भी पुष्टि हुई है कि फोन में पीछे की तरफ सर्क्युलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा और कैमरा सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए Hasselblad के साथ साझेदारी की गई है. हालांकि बाकी कैमरा सेंसर्स से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

वीडियो में फोन को अनफोल्डेड पोज़िशन में भी दिखाया गया है, जहां इसके बड़े इनर डिस्प्ले पर क्रीज़ बहुत कम नज़र आती है. कम्पनी ने यह भी कन्फर्म किया है की यह फोल्डेबल स्मार्टफोन एआई स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा।

इंडिया लॉन्च की जानकारी

फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है कि Oppo Find N6 को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हालांकि पहले कम्पनी के सब-ब्रांड OnePlus ने OPPO Find N3 के रीब्रांडेड वर्जन को भारत में OnePlus Open नाम से 2023 में पेश किया था. ऐसे में संभावना है कि आने वाले महीनों में इसी तरह की रणनीति के तहत इस डिवाइस का कोई रीब्रांडेड वर्जन देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Gold Price Today (10 मार्च 2026): सोना-चांदी से लेकर प्लैटिनम तक सब लुढ़के! खरीदने का सही मौका?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo