Gullak Season 5 के रिलीज़ से पहले ज़रूर देखें 7 एपिसोड वाली ये मिलती-जुलती सीरीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लहालोट, रेटिंग 8.9
पॉपुलर फैमिली ड्रामा सीरीज़ ‘गुल्लक’ के हर सीज़न को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है, कुछ ऐसा ही इसके 5वें सीज़न को लेकर भी है, जिसका फैन्स काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV ने पिछले साल सितंबर में 2025-26 के लिए अपने आगामी शोज़ के शानदार लाइन-अप का ऐलान किया था, जिसमें गुल्लक सीज़न 5 को भी आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया। पहले सीज़न से ही इस सीरीज़ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है और अब मिश्रा परिवार एक बार फिर नई कहानियों के साथ लौटने वाला है। इस बार भी मुख्य भूमिकाओं में जमील खान और गीतांजलि कुलकर्णी नजर आएंगे, जिससे दर्शकों को फैमिली ड्रामा और हल्के-फुल्के हास्य का वही जाना-पहचाना अंदाज़ देखने को मिलेगा।
SurveyGullak Season 5 कब होगा रिलीज़
फिलहाल सीज़न 5 की सटीक रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शो 2026 में यानी इसी साल दर्शकों के बीच आ सकता है। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पूरी स्टार कास्ट इस पर काम कर रही है। पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मेकर्स जल्द ही आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा कर सकते हैं। तब के लिए अगर आप भी इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो यहां हम आपको इससे बिल्कुल मिलती-जुलती एक ऐसी फैमिली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको लगभग उतनी ही पसंद आएगी।
कहानी किस बारे में है
यहां हम जिस कॉमेडी सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘ये मेरी फैमिली’, जो 1998 में जयपुर में सेट एक नॉस्टैल्जिक TVF वेब सीरीज है. यह सीरीज 12 साल के हर्षु गुप्ता और उसकी मिडिल-क्लास फैमिली के बारे में है. यह उस समय में बचपन की मासूमियत, 90 के दशक के पॉप कल्चर (कैसेट, टीवी), बड़े भाई डब्बू के साथ सिब्लिंग्स वाली नोक-झोंक और मां-बाप के डायनेमिक्स को दिखाती है, जिससे दर्शकों को रोज़मर्रा की जिंदगी की एक दिल छू लेने वाली, रिलेटेबल और हास्यपूर्ण झलक मिलती है.
सीरीज की स्टार कास्ट
इस फैमिली ड्रामा में आपको विशेष बंसल, अहान निर्बान, मोना सिंह, आकर्ष खुराना और रूही खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं रेवती पिल्लई, प्रसाद रेड्डी और ब्रिज भूषण शुक्ल भी अहम किरदार निभाते नज़र आते हैं. ये सभी मिलकर हर एपिसोड को इतना मज़ेदार बना देते हैं कि आप गुल्लक की तरह इसे खुद से जोड़ने लगेंगे और परिवार के साथ बैठकर खूब ठहाके लगाएंगे।
कहां देखें
इस सीरीज के अब तक कुल 4 सीज़न आ चुके हैं और हर सीज़न एक नई कहानी और हास्य लेकर आती है. पहले सीज़न में कुल 7 एपिसोड देखने को मिलेंगे। IMDb पर इस सीरीज ने 8.9 की ताबड़तोड़ रेटिंग हासिल की है. आप ‘ये मेरी फैमिली’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर आसानी से फैमिली देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Oppo Find N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और AI स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा नया फोल्डेबल
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile