Elon Musk के Starlink ने मान ली भारत सरकार की ये जरूरी शर्त! अब बस लॉन्च की घोषणा का इंतजार, जान लें कीमत

Elon Musk के Starlink ने मान ली भारत सरकार की ये जरूरी शर्त! अब बस लॉन्च की घोषणा का इंतजार, जान लें कीमत

भारत में Starlink की एंट्री को लेकर जो सबसे बड़ी अटकलें थीं, उन पर अब विराम लग गया है. Elon Musk की कंपनी ने साफ कर दिया है कि भारत में अपने सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए वह भारतीय यूजर्स का डेटा देश के बाहर नहीं भेजेगी. Starlink ने भारत सरकार की शर्तों को मान लिया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री ने दी जानकारी

इसमें सबसे अहम था- डेटा लोकलाइजेशन. इसका मतलब यह हुआ कि जो भी डेटा भारतीय यूजर का होगा, वह देश के भीतर ही स्टोर और प्रोसेस किया जाएगा. केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि Starlink को भारत में सैटेलाइट सर्विस देने के लिए ज़रूरी मंजूरी मिल गई है.

इस जवाब में बताया गया कि, “सुरक्षा शर्तों में यह साफ तौर पर शामिल है कि Starlink को देश में ही अपना ग्राउंड गेटवे बनाना होगा. भारत से किसी भी यूजर ट्रैफिक को विदेश के किसी सर्वर या सिस्टम से रूट नहीं किया जाएगा. किसी भी इंडियन डेटा की कॉपी विदेश में नहीं की जा सकेगी और ना ही उसे डिक्रिप्ट किया जा सकेगा.”

3 हिस्सों में बंटेगा भारत का सैटकॉम बाजार

इस फैसले के बाद भारत का सैटकॉम (Satellite Communication) मार्केट तीन बड़े खिलाड़ियों के बीच बंटने जा रहा है. इसमें Reliance का Jio-SES, Bharti का Eutelsat OneWeb और अब Elon Musk का Starlink शामिल हैं. जबकि Jio और OneWeb जहां B2B यानी बिजनेस सर्विस को टारगेट करेंगे, वहीं Starlink सीधा आम ग्राहकों (B2C) को टारगेट करने जा रही है.

Starlink का अगला बड़ा कदम होगा इंडिया लॉन्च की ऑफिशियल घोषणा करना. सबको Elon Musk की उस चर्चित ट्वीट का इंतजार है, जिसमें वह Starlink की भारत में सर्विस शुरू होने की पुष्टि करेंगे.

हालांकि, असली लड़ाई तो प्राइसिंग की होगी. भारत में स्केल पर काम करना कितना कारगर हो सकता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण Jio दे चुका है. ऐसे में Starlink भारत में अपने किट और सर्विस को किस कीमत पर लॉन्च करेगा, इस पर सबकी निगाहें हैं. जानकारी के मुताबिक, Jio और Airtel दोनों ने Starlink से पार्टनरशिप की है, और उनके लोकल स्टोर्स पर Starlink के किट्स और सर्विसेज मिल सकेंगी.

भारत जैसे देश में, जहां डेटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा और इंटरनेट एक्सेसिबिलिटी सबसे अहम मुद्दा है, वहां Starlink की एंट्री एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है. सरकार की सख्त शर्तें और कंपनी की सहमति इस बात का संकेत हैं कि भारत का डिजिटल फ्यूचर अब और मजबूत होने जा रहा है.

हालांकि, फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है लेकिन प्राइसिंग को लेकर कहा गया है इसकी कीमत 3 हजार रुपये प्रति महीने हो सकती है. शुरुआत में यह 20 लाख कनेक्शन ही भारतीय यूजर्स को दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Realme, Oppo और OnePlus यूजर्स आज ही ऑन कर लें ये दो सेटिंग, चोरों की आ जाएगी शामत, खुद लौटा जाएगा फोन!

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile