गूगल ने असिस्टेंट में जोड़े 50 से ज्यादा खेल गतिविधियां

Highlights

गूगल के मुताबिक, असिस्टेंट अब वयस्कों की तरह बच्चों की आवाज को पहचानने में बेहतर हो गया है, यह उन दोनों के बीच भेद करने में सक्षम होगा ताकि यह प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रतिक्रियाओं को कस्टमाइज कर सके.

गूगल ने असिस्टेंट में जोड़े 50 से ज्यादा खेल गतिविधियां

बच्चों का मनोरंजन करने के लिए गूगल ने असिस्टेंट पर 50 से ज्यादा गेम और गतिविधियों को जोड़ा है, जो एंड्रायड फोन और गूगल होम स्मार्ट स्पीकर पर काम करेंगे. द वर्ज की खबर के मुताबिक इस अपडेट को महीने की शुरुआत में देखा गया है जिसमें 50 से अधिक नए गेम, गतिविधियां, और कहानियां जैसे कि मयूजिकल चेयर्स, फ्रीज टैग, साइंस ट्रिविया, डिज्नी-थीम वाले खेलों और बच्चों की कहानियों शामिल हैं. 

बच्चे इन खेलों का खुद ही उपयोग कर सकते हैं. गूगल ने बच्चों के लिए भी आवाज पहचानने का फीचर जोड़ दिया है.

गूगल के मुताबिक, असिस्टेंट अब वयस्कों की तरह बच्चों की आवाज को पहचानने में बेहतर हो गया है, यह उन दोनों के बीच भेद करने में सक्षम होगा ताकि यह प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रतिक्रियाओं को कस्टमाइज कर सके.

ऐसा करने के लिए, बच्चों को एक परिवार से जुड़े खाते की आवश्यकता होगी. जिसमें गूगल 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए माता-पिता को निगरानी की अनुमति देता है. 

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile