OnePlus 13s जैसा डिजाइन वाला सस्ता फोन भारत में लॉन्च, कीमत 7 हजार से भी कम, नेटवर्क न होने पर भी लगेगा कॉल

OnePlus 13s जैसा डिजाइन वाला सस्ता फोन भारत में लॉन्च, कीमत 7 हजार से भी कम, नेटवर्क न होने पर भी लगेगा कॉल

भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया विकल्प जुड़ गया है. देसी ब्रांड Itel ने भारत में Itel A100 4G लॉन्च कर दिया. यह फोन अपने डिजाइन को लेकर चर्चा में है, क्योंकि इसका लुक काफी हद तक OnePlus 13s से मिलता-जुलता बताया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा टिकाऊ साबित होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

भारत में Itel A100 4G की कीमत और उपलब्धता

Itel A100 4G की भारत में शुरुआती कीमत 6,799 रुपये रखी गई है. इस कीमत पर फोन का 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं 4GB रैम वाला वेरिएंट 7,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. यह स्मार्टफोन Silk Green, Pure Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

ग्राहक इस फोन को पूरे भारत में मौजूद ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत 100 दिनों के अंदर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है, जो इस कीमत के सेगमेंट में एक बड़ा आकर्षण माना जा रहा है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर

Itel A100 4G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और यह Itel OS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है. फोन में 6.6 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल है. स्क्रीन में 90Hz का रिफ्रेश रेट, 269 PPI पिक्सल डेंसिटी और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल स्मूद रहता है.

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में UniSoC T7100 ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है. इसके साथ फोन में 4GB तक की रैम और 64GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. कंपनी इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट का दावा भी कर रही है, जिससे मल्टीटास्किंग में मदद मिल सकती है.

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Itel A100 4G में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. यह कैमरा सेटअप बेसिक फोटोग्राफी जरूरतों को ध्यान में रखकर दिया गया है.

कनेक्टिविटी, बैटरी और मजबूती

कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 4G LTE, Wi Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने इसमें Ultralink नाम का एक खास फीचर भी दिया है, जिसके जरिए नेटवर्क न होने पर भी दूसरे Itel यूजर्स को कॉल करने का दावा किया गया है. यह सुविधा इमरजेंसी कंडीशन में काम आ सकती है.

फोन की मजबूती पर जोर देते हुए Itel का कहना है कि A100 4G को MIL STD 810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन मिला है. इसके अलावा इसमें IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस भी दिया गया है, जिससे हल्की पानी की छींटों से फोन सुरक्षित रह सकता है. बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo