Gold Silver Price Today: 11 फरवरी को 7500 रुपये टूटी चांदी, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें ताज़ा भाव

Gold Silver Price Today: 11 फरवरी को 7500 रुपये टूटी चांदी, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें ताज़ा भाव

Gold Silver Price Today (11 फरवरी): चांदी के दामों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में चांदी के भाव में 7,500 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव घटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी के वायदा सौदे फिसलकर 2,52,300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए। गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट सिल्वर टूटकर 82.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि कॉमेक्स पर चांदी का फ्यूचर प्राइस घटकर 81.25 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अन्य सूत्रों के अनुसार चांदी का भाव

दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गया। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंची थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी का भाव बढ़कर 2,59,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

मंगलवार को इतनी थी चांदी

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम करीब तीन फीसदी यानी 7,500 रुपये टूट गए थे। सोमवार को जहां चांदी 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, वहीं मंगलवार को यह घटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव दिखा और हाजिर चांदी 1.13 डॉलर या 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 82.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सोने में मामूली तेज़ी

कैरेटसुबह का भाव
24156255 रुपये (10 ग्राम)
23155629 रुपये (10 ग्राम)
22143130 रुपये (10 ग्राम)
18117191 रुपये (10 ग्राम)
1491409 रुपये (10 ग्राम)

सोने के बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। इससे पहले सोना 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि MCX पर सोने के वायदा भाव में गिरावट देखी गई और यह घटकर 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एक दिन पहले एमसीएक्स पर सोने का क्लोजिंग प्राइस 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अन्य सूत्रों के अनुसार सोने का भाव

वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बता दें कि 29 जनवरी को सोने ने 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का उच्चतम स्तर हासिल किया था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक सोने का भाव बढ़कर 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

मंगलवार को इतना था सोना

पिछले दिन के सोने के भाव पर नजर डालें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। 24 कैरेट शुद्ध सोना 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जबकि इससे पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी और स्पॉट गोल्ड हल्की गिरावट के साथ 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें: 125 रुपये से भी सस्ता है Jio का ये 28 दिन वाला प्लान, मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट भी

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo