Digit.in

JioHotstar यूज़र्स के लिए बुरी खबर, जल्द बढ़ सकती हैं प्लान्स की कीमतें, नया प्राइस देख लगेगा जोर का झटका!

JioHotstar यूज़र्स के लिए बुरी खबर, जल्द बढ़ सकती हैं प्लान्स की कीमतें, नया प्राइस देख लगेगा जोर का झटका!

भारत के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक JioHotstar जल्द अपने Premium Ad-Free प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस प्लान के रेट्स को लेकर बदलाव पर विचार कर रही है. यह प्लेटफॉर्म फिलहाल 30 करोड़ से ज्यादा पेड यूज़र्स को सर्विस देता है और कई सब्सक्रिप्शन टियर ऑफर करता है. हालांकि, जो यूज़र्स बिना एड के कंटेंट देखना पसंद करते हैं, उन्हें अब जेब ढीली करनी पड़ सकती है.

बढ़ने वाली है Premium प्लान की कीमत?

टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Reddit पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में Premium Ad-Free प्लान की नई कीमतें दिखाई गई हैं. लीक के अनुसार, तीन महीने का प्लान 499 रुपये से बढ़कर 799 रुपये हो सकता है, जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपये से बढ़कर 2,499 रुपये तक जा सकती है. हालांकि, प्लान के फायदे पहले जैसे ही रहेंगे.

इस प्लान के तहत यूज़र्स एक साथ चार डिवाइसेज पर कंटेंट देख सकते हैं, जिनमें मोबाइल, कंप्यूटर और स्मार्ट टीवी शामिल हैं. इसके अलावा, फिल्मों और शोज़ का एड-फ्री स्ट्रीमिंग अनुभव भी मिलता है. हालांकि, लाइव इवेंट्स जैसे स्पोर्ट्स कॉम्पिटीशन्स में विज्ञापन जारी रहेंगे.

बाकी प्लान्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Premium प्लान के अलावा JioHotstar के पास कई Ad-Supported प्लान्स भी हैं, जो किफायती विकल्प देते हैं. इनमें से Mobile प्लान की कीमत 149 रुपये (तीन महीने) और 499 रुपये (सालाना) है, जो एक ही डिवाइस पर काम करता है. वहीं, Super प्लान दो डिवाइसेज पर एक साथ स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है और इसकी कीमत 299 रुपये (तीन महीने) तथा 899 रुपये (सालाना) है. फिलहाल इन प्लान्स की कीमतों में किसी बदलाव की कोई जानकारी नहीं है.

1 रुपये में Premium सब्सक्रिप्शन

इसी बीच, सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने दावा किया है कि JioHotstar Premium केवल 1 रुपये में उपलब्ध है. कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि यह ऑफर एक महीने से लेकर एक साल तक के लिए एक्टिव किया जा सकता है. हालांकि, JioHotstar की ओर से इस ऑफर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

माना जा रहा है कि यह ट्रायल ऑफर या लिमिटेड-टाइम प्रमोशन हो सकता है, जो कुछ यूज़र्स तक सीमित है. दिलचस्प बात यह है कि यह ऑफर केवल Jio सिम यूज़र्स के लिए नहीं है, क्योंकि नॉन-Jio यूज़र्स ने भी ऐप में इसे देखा है. इस ऑफर में यूज़र्स को 4K प्लेबैक, Dolby Vision, Dolby Atmos और चार डिवाइसेज पर एक्सेस जैसी Premium सुविधाएं मिलती हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile