जल्द मिटने वाली हैं दूरियाँ! फिर आमने सामने होंगे Baba Nirala और भोपा स्वामी, भक्त फिर से करेंगे जपनाम-जपनाम

अगर आप भी MX Player की चर्चित वेब सीरीज़ Aashram Season 4 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो यकीन मानिए केवल आप ही ऐसा नहीं कर रहे हैं। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ भारतीय OTT की दुनिया में एक ऐसा नाम बन चुकी है जिसने धर्म, राजनीति और अंधभक्ति की जड़ों को जितनी गहराई से उजागर किया, वैसा शायद ही किसी शो ने किया हो। अगस्त 2020 में जब इसका पहला सीज़न रिलीज़ हुआ था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह शो लोगों के दिलों में इतनी गहरी छाप छोड़ेगी। बॉबी देओल ने बाबा निराला के किरदार से ऐसा जादू चलाया कि हर सीज़न के बाद दर्शक अगले सीजन की राह देखने लगते हैं। अब जब Aashram 3 Part 2 खत्म हुआ, तो सबकी निगाहें इसके चौथे सीज़न के आने की बाट जोहने लगी हैं।
आश्रम सीजन 4 की रिलीज टाइमलाइन क्या है? कब रिलीज हो सकता है Aashram Season 4
कई मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, Aashram Season 4 की कहानी इस बार और ज्यादा तीखी और गहरी हो सकती है। हालांकि रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सीज़न 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में रिलीज़ किया जा सकता है। इस बार कहानी सत्ता के खेल, बदले की भावना और बाबा निराला की असली नियत पर केंद्रित होगी। खास बात यह है कि बाबा अब जेल में हैं और वहीं से अपनी सत्ता को कैसे चलाते हैं, यह देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प रहेगा।
किस प्लेटफॉर्म पर प्रिमियर होगा आश्रम सीजन 4, किस OTT पर देखा जा सकेगा आश्रम का नया सीजन
जहां तक Aashram 4 के रिलीजिंग प्लेटफॉर्म की बात है, तो यह सीरीज़ पहले की तरह MX Player पर फ्री में स्ट्रीम की जा रही है, हालांकि अब जबकि MX Player की Amazon India के साथ पार्टनरशिप हो चुकी है, इसलिए दर्शक इस सीरीज़ को Amazon ऐप या वेबसाइट पर MXPlayer Section में जाकर बिल्कुल फ्री में देख सकेंगे।
बाबा निराला के साथ आश्रम सीजन 4 में कौन कौन नजर आएगा, क्या होगी आश्रम सीजन 4 की स्टार कास्ट?
इस सीज़न की कास्ट में फिर से बॉबी देओल ‘बाबा निराला’ के रूप में नज़र आएंगे। हालांकि, उनकी गद्दी पर एक नए नाम के साथ पिछले सीजन में भोपा स्वामी यानि चंदन रॉय सान्याल बैठ चुके हैं। अदिती पोहंकर (पम्मी) भी एक नई भूमिका में लौट सकती हैं। इसके अलावा दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, सचिन श्रोफ और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार भी आश्रम सीजन 4 में नजर आ सकते हैं।
क्या हो सकती आश्रम सीजन 4 की कहानी
कहानी की बात करें तो आश्रम सीजन 4 की कहानी की शुरुआत आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 के अंत से हो सकती है। इस बार ऐसा हो सकता है कि दो दो घटनाएँ एक साथ दिखाई जाएँ। एक तरफ जेल के अंदर से बाबा निराला की नई रणनीति, और दूसरी ओर भोपा स्वामी और पम्मी के बीच सत्ता और भक्ति के खेल की जंग आपको इस बात देखने को मिल सकती है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट आदि के अनुसार ऐसा भी सामने आ रहा है कि कहानी में इस बार एक नया चेहरा भी एंट्री ले सकते हैं, इसे लेकर अभी के लिए कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अगर यह सच होता है तो यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर यह रहस्यमयी चेहरा किसका होता है।

