WhatsApp-Instagram नहीं, iPhone के इस ऐप से लोग दे रहे पार्टनर को धोखा, बन गया है सीक्रेट चैटिंग का अड्डा
iPhone काफी प्रीमियम फोन है. इसमें कई ऐसे फीचर्स भी होते हैं जिसका इस्तेमाल यूजर्स गलत काम के लिए भी करते हैं. अब ऐसे ही एक ऐप का खुलासा हुआ है. इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसका इस्तेमाल पार्टनर को धोखा देने के लिए किया जा रहा है. ऐप के काम की वजह से इस पर किसी को शक भी नहीं होता है.
Surveyहम बात कर रहे हैं iPhone Notes की. iPhone Notes ऐप अब सिर्फ रिमाइंडर और ग्रोसरी लिस्ट बनाने तक सीमित नहीं रहा. सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड सामने आया है जिसमें यह ऐप रिश्तों को तोड़ने का जरिया बनता दिख रहा है.
TikTok, इंस्टाग्राम रील्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि धोखा देने वाले पार्टनर iPhone के Notes ऐप के कॉलेबैरेशन फीचर का इस्तेमाल करके सीक्रेट तरीके से दूसरों से चैट कर रहे हैं. लोग इससे कैसे धोखा देते हैं, उससे पहले समझिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
Notes ऐप के कॉलेबैरेशन फीचर की मदद से यूजर्स एक ही नोट को शेयर कर सकते हैं और रीयल टाइम में उसमें बदलाव कर सकते हैं. यह ठीक उसी तरह जैसे कोई लाइव चैट हो. यह फीचर कामकाजी जरूरतों जैसे कि आइडिया शेयर करना या प्लानिंग के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसका उपयोग चोरी-छिपे बात करने के लिए हो रहा है.
Sies. Y’all are cheating using the Notes app!! pic.twitter.com/EWw1t1S4vd
— MAREKO 😎 (@SumtingN) July 17, 2025
इस ट्रेंड की पुष्टि मशहूर प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर कैसी क्रॉफ्ट्स ने भी की है. Daily Mail से बातचीत में उन्होंने बताया, “आजकल लोग सीक्रेट मैसेजिंग ऐप्स या फोटो छुपाने वाले ऐप्स की बजाय Notes ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह सबसे सरल और छिपने वाला तरीका है.”
TikTok पर कई यूजर्स ने भी अपने अनुभव शेयर किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “मेरे दोस्त की गर्लफ्रेंड ने लैपटॉप पर खुला Notes ऐप देखा और तभी उसे धोखा देने का सबूत मिल गया.” वहीं दूसरे ने बताया, “मैंने भी ऐसा किया है और Notes को पासवर्ड से लॉक किया जा सकता है जिससे कोई भी उन्हें खोल नहीं सकता.”
क्यों बना Notes ऐप चीटिंग का नया जरिया?
- WhatsApp या Instagram DMs के मुकाबले Notes ऐप पर किसी का ध्यान नहीं जाता क्योंकि ये सामान्यत चैटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं होता है.
- नोट्स को “Grocery List” या “Travel Plans” जैसे नाम दिए जा सकते हैं जिससे शक नहीं होता है.
- Notes फोल्डर्स में छिपा रह सकता है और सामान्य ऐप्स की तरह उसे ओपन करना जरूरी नहीं है.
- शेयरिंग रोकते ही नोट सभी डिवाइस से हट जाता है. अगर स्क्रीनशॉट न लिया गया हो, तो कोई डिजिटल ट्रेस नहीं रहता है.
- Apple का Notes ऐप डेटा को एन्क्रिप्ट करता है, जिससे बातचीत को सुरक्षित रखा जाता है.
क्या करें अगर आपको शक हो?
अगर आपको अपने पार्टनर की एक्टिविटी पर शक है, तो सिर्फ मैसेजिंग ऐप्स नहीं, Notes ऐप को भी जरूर चेक करें खासकर अगर कोई शेयर किया गया नोट मौजूद हो. इस ट्रेंड ने लोगों के बीच प्राइवेसी और रिश्तों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. Notes ऐप जैसे ऐप्स, जो सामान्य तौर पर रोजमर्रा के कामों के लिए बनाए गए थे, अब लोगों की निजता और भरोसे पर चोट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: UPI को लेकर बड़ा अपडेट, बिना पिन डाले ही हो जाएगा पेमेंट, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile