Aadhaar Card में लगी तस्वीर नहीं आ रही पसंद, इन टिप्स को अपनाकर एक मिनट में बदलें अपनी पसंद का फोटो
आधार कार्ड नामांकन केंद्र पर जाएं और इन आसान चरणों का पालन करें
यह प्रक्रिया केवल आधार केंद्र में परिवर्तन के लिए उपलब्ध है
आधार संख्या में सभी आवश्यक जानकारी जैसे फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक डेटा शामिल हैं

आपको बता देते हैं हालाँकि आप सभी को पहले से ही पता है कि देश में आधार कार्ड UIDAI की ओर से आपकी पहचान के लिए जारी किया जाने वाला एक 12 अंकों का नंबर आधार नंबर के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा इंडिया में आप आधार को अपने घर के पते यानी रेजिडेंशियल प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल में ले सकते हैं। कोई भी भारतीय जो किसी भी आयु का है या किसी भी जेंडर से आते है और भारत में ही रहता है आधार कार्ड नंबर के लिए आवेदन कर सकता है।
आधार कार्ड के एनरोलमेंट के लिए आपको बता देते है कि आपको देश के नागरिक होने के नाते इसमें एनरोल करने के लिए अपने बायोमेट्रिक डेटा यानी अपने फोटो, आईरिस स्कैन, फिंगरप्रिंट आदि को भी देना होता है। इसके अलावा आपको अपने पते का डेमोग्राफिक डेटा भी यहाँ देना होता है। हालाँकि आपको बता देते है कि हमारे देश में आधार लगातार बन रहे हैं, और एक बड़ी जनसंख्या के आधार कार्ड बन भी गए हैं लेकिन एक बड़ी समस्या इन आधार कार्ड में आती है अपने फोटो की। अपनी फोटो के साथ सभी खुश नजर नहीं आते हैं। मतलब आधार के लिए आप फोटो देते तो हैं लेकिन बाद में आपको लगता है यह शायद सही फोटो नहीं है। या आपको एक अन्य फोटो देना चाहिए।

#AadhaarOnlineService
— Aadhaar (@UIDAI) October 1, 2021
Update your demographic details online through SSUP. Go to https://t.co/II1O6P5IHq to update your Name, Gender, DoB, and Address. Charges: ₹50 per request, more than one detail can be updated at once.#UpdateAadhaarOnline
#UpdateNameOnline#UpdateDoBOnline pic.twitter.com/Rg5Q1KFODE
अब अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने फोटो को अपडेट करना चाहते हैं, या ऐसा भी कह सकते है कि आधार कार्ड में अपने फोटो को चेंज करना चाहते हैं, तो आपको इस प्रक्रिया के लिए ऑफलाइन रूट का सहारा लेना होता था। अभी तक ऑनलाइन ऐसा कोई भी प्रोसेस नहीं था, जिसके माध्यम से आप अपने आधार कार्ड में अपनी फोटो को ऑनलाइन अपडेट कर सकते। अभी भी ऐसा कोई भी ऑनलाइन प्रोसेस अभी तक शुरू नहीं हुआ है। हालाँकि आप ऑफलाइन प्रोसेस से अपने फोटो को बड़ी आसानी से अपने आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं। आइये जानते है कि आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने का क्या प्रोसेस है।

आधार कार्ड में कैसे अपडेट करें अपना फोटो
आपको बता देते है कि अपने आधार कार्ड में अपने फोटो को अपडेट करने के लिए आपको एक प्रोसेस से गुजरना होता है, जिसके बारे में आप नीचे विस्तार से जान पाने वाले हैं। आइये जानते है कि आखिर कैसे आधार कार्ड में बड़ी आसानी से फोटो को अपडेट किया जा सकता है।
- आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने ब्राउज़र पर uidai.gov.in यानी आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको इस वेबसाइट यानी UIDAI से आधार एनरोलमेंट/करेक्शन/अपडेट फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेण्टर पर जाकर आधार कार्ड से जुड़े अधिकारी को इस फॉर्म को देना होगा।
- हालाँकि फोटो ही नहीं इसके अलावा आप आधार कार्ड में इसी प्रक्रिया से अपने नाम, पते या अन्य डिटेल्स को भी अपडेट कर सकते हैं।
- यहाँ जब आप अपने इस फॉर्म को अपने नजदीकी आधार सेण्टर पर लेकर जाते हैं तो आपसे यहाँ अपने बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे आईरिस स्कैन और फेसिअल फोटोग्राफ को भी देना होगा।
- इसके अलावा आपसे यहाँ Rs 25 और इसके अलावा GST भी इस काम के लिए यानी आधार कार्ड में आपकी फोटो को अपडेट करने के लिए लिए जाने वाले हैं।

अब आपको यहाँ से ही एक URN नंबर मिलने वाला है। आप आधार कार्ड अपडेट करने के बाद मिलने वले URN से ट्रैक कर सकते हैं कि अभी तक आपके आधार कार्ड में आपके फोटोग्राफ या अन्य चीजों में बदलाव हुआ है या नहीं। जब भी आपके द्वारा यह सुनिश्चित कर लिया जाता है कि आपके आधार कार्ड में अपडेट किया जा चुका है तो आप इसी समय अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile