फोटो को मैनुअली एडिट करने का झंझट खत्म! केवल बोलने मात्र से हो जाएगा काम, Google Photos में आया AI एडिट
गूगल ने अपने Made by Google इवेंट में Google Photos के लिए एक ऐसा बड़ा बदलाव पेश किया है. यह फोटो एडिटिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा. कंपनी ने “Edit by Asking” नाम का नया फीचर लॉन्च किया है. जिसके जरिए अब यूजर्स सिर्फ अपनी आवाज या टेक्स्ट से फोटो एडिट कर सकेंगे.
Surveyहालांकि, अभी यह फीचर फिलहाल अमेरिका में Pixel 10 सीरीज के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन आने वाले समय में इसे और डिवाइसों तक पहुंचाने की योजना है.
कैसे काम करेगा नया फीचर?
अब ब्राइटनेस, कंट्रास्ट या क्रॉप को मैनुअली एडजस्ट करने की झंझट खत्म हो गई. Google Photos का नया AI-पावर्ड सिस्टम यूजर की साधारण भाषा में दी गई कमांड को समझकर तुरंत बदलाव कर देगा. मसलन, अगर कोई कहे “बैकग्राउंड से लोगों को हटाओ” या “लाइटिंग फिक्स करो” तो ऐप खुद ही एडिट कर देगा.
यहां तक कि “मेक इट बेटर” जैसी आसान रिक्वेस्ट पर भी फोटो को ऑटोमैटिकली बेहतर बना देगा. यह फीचर Google के Gemini AI model पर आधारित है, जो रियल टाइम में कमांड को समझकर एडिट करता है. खास बात यह है कि यूजर्स एडिटिंग के बाद फॉलो-अप इंस्ट्रक्शंस भी दे सकते हैं, यानी फोटो को फाइन-ट्यून करने का पूरा कंट्रोल उनके पास रहेगा.
सिर्फ बेसिक ही नहीं, क्रिएटिव एडिट्स भी
गूगल का कहना है कि यह AI न सिर्फ बेसिक एडिटिंग (जैसे रोशनी सुधारना या बैकग्राउंड हटाना) बल्कि क्रिएटिव एडिटिंग भी कर सकता है. इसमें बैकग्राउंड बदलना, पुरानी तस्वीरों को रिस्टोर करना, यहां तक कि मजेदार एलिमेंट्स (जैसे पार्टी हैट्स या सनग्लासेस) जोड़ना भी शामिल है.
असलियत बनाए रखने के लिए नया स्टैंडर्ड
गूगल ने साथ ही C2PA Content Credentials सपोर्ट की भी घोषणा की है, जो Pixel 10 के कैमरे से खींची हर फोटो पर लागू होगा. इसका मकसद यह बताना है कि फोटो में AI एडिटिंग हुई है या नहीं. इससे जब कोई तस्वीर शेयर होगी तो रिसीवर को साफ पता चल जाएगा कि उसमें किस तरह का बदलाव किया गया है.
यह कदम गूगल की पारदर्शिता और जिम्मेदारी दिखाने की कोशिश है. कंपनी चाहती है कि AI से फोटो एडिटिंग आसान जरूर हो, लेकिन कंटेंट की असलियत और विश्वसनीयता भी बनी रहे.
कब मिलेगा सबको ये फीचर?
फिलहाल अमेरिका के Pixel 10 मालिक ही इस नए फोटो एडिटिंग फीचर का फायदा उठा पाएंगे. आने वाले हफ्तों में यह फीचर Android और iOS पर भी धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा. भारत में इसके लॉन्च की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है. लेकिन वर्ल्डवाइड रोलआउट के बाद भारत में भी इसको पेश कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Jio के छक्के छुड़ाने Airtel दोबारा लाया ये प्लान, 1.5GB डेली डेटा के साथ कई बेनिफिट्स, जान लें सभी फायदे
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile