Digit.in

हॉस्टल लाइफ पर बनी ये कॉमेडी सीरीज हंसा-हंसा कर दुखा देगी पेट, IMDb रेटिंग 9.3, इस जगह फ्री में हो रही स्ट्रीम

हॉस्टल लाइफ पर बनी ये कॉमेडी सीरीज हंसा-हंसा कर दुखा देगी पेट, IMDb रेटिंग 9.3, इस जगह फ्री में हो रही स्ट्रीम

हॉस्टल लाइफ से जुड़ी कहानियों में कुछ ऐसी होती हैं, जो आपको हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देती हैं। कॉलेज के दिनों की मस्ती, यारों के साथ झगड़े, और वो दिन-रात की चाय पर होने वाली बातें, इन लम्हों का कुछ अलग ही मजा होता है। ऐसी ही मजेदार और रियल-टच वाली एक वेब सीरीज आपके लिए आ चुकी है।

यह सीरीज चार बिहारी दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बिहार से पुणे आते हैं। पढ़ाई से ज़्यादा मस्ती करने वाले ये लड़के अपने हॉस्टल लाइफ के हर पल को खुलकर जीते हैं। आपको बता दें कि इस दमदार सीरीज का नाम ‘पटना हॉस्टल इन पुणे’ है। यह वेब सीरीज द स्क्रीन पट्टी (TSP) के यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है।

IMDb रेटिंग 9.3

इस मजेदार सीरीज को आनंदेश्वर द्विवेदी ने क्रिएट किया है और कारण वाडीकर ने इसका निर्देशन किया है। सीरीज की कहानी और इसका प्रेजेंटेशन इतना जबरदस्त है कि इसे IMDb पर 9.3/10 की शानदार रेटिंग मिली है, जो तुलनात्मक रूप से मशहूर कॉमेडी सीरीज पंचायत से भी ज्यादा है।

स्टार कास्ट

इस सीरीज में अभिनव आनंद, आनंदेश्वर द्विवेदी, विश्वजीत प्रताप सिंह और प्रवीण राज मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ये सभी कलाकार उन युवाओं की कहानी सामने लाते हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ हॉस्टल की मस्ती, आर्थिक चुनौतियाँ, और दोस्तों के साथ के रिश्तों को बखूबी निभाते हैं।

कहां और कब देखें?

‘पटना हॉस्टल इन पुणे’ को आप YouTube पर The Screen Patti (TSP) चैनल पर फ्री में देख सकते हैं। इस सीरीज के हर मंगलवार को नए एपिसोड रिलीज होते हैं, और अब तक इसके 10 एपिसोड्स आ चुके हैं।

क्यों देखें यह सीरीज?

यह सीरीज इसलिए खास है क्योंकि इसमें हॉस्टल की असल ज़िंदगी को बड़े ही सटीक और मजेदार तरीके से पेश किया गया है। बिहारी टच, कॉमेडी से भरपूर डायलॉग्स, और दोस्तों की आपसी नोंकझोंक, सब कुछ इतना रियल लगता है कि जैसे आप खुद उन लम्हों का हिस्सा हों। साथ ही, इसमें फाइनेंशियल इश्यूज़, लव लाइफ, और कल्चरल डिफरेंसेस जैसे विषयों को भी सहजता से दिखाया गया है।

अगर आप कॉलेज या हॉस्टल की मस्ती से जुड़ी रियलिस्टिक और फनी स्टोरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो ‘पटना हॉस्टल इन पुणे’ आपके लिए परफेक्ट सीरीज है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles