Dhurandhar OTT Release: रहमान डकैत वाली फिल्म की जल्द ओटीटी पर होगी धूम, जानिए कब, कहां होगी रिलीज

रणवीर सिंह हाल ही में अपनी नई फिल्म धुरंधर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अपनी रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में हाई लेवल के एक्शन सीक्वेंस, गहरा ड्रामा और इंडियन स्पाई यूनिवर्स को एक नए अंदाज़ में पेश किया गया है। तीन घंटे से ज्यादा की रनटाइम वाली धुरंधर एक विस्तृत और भावनात्मक जासूसी की कहानी दिखाती है, जिसने थिएटर में दर्शकों से अच्छा जुड़ाव बनाया है।
जहां एक तरफ कई लोग अभी भी धुरंधर को सिनेमाघरों में देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इसकी ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहा है, ताकि वे इसे घर बैठे देख सकें। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म की डिजिटल रिलीज़ को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।
धुरंधर ओटीटी रिलीज़ डेट
OTTplay की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली धुरंधर थिएट्रिकल रन के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। खबरों की मानें तो फिल्म 30 जनवरी 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को ओटीटी रिलीज़ की तारीख और प्लेटफॉर्म को फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही लेना चाहिए।
धुरंधर की स्टारकास्ट
रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
धुरंधर की कहानी
धुरंधर एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह एक बेहद दमदार और गंभीर किरदार में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी यात्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची की खतरनाक और अंधेरी दुनिया में कदम रखता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह किरदार खुफिया एजेंसियों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक जटिल जाल में फंस जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि वह किस तरह ISI और अंडरवर्ल्ड के गहरे नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश करता है।
