दिमाग की बत्ती ही नहीं होगी गुल, नसे सुन्न कर देती है ये मूवी..IMDb पर टॉप रेटिंग, Maharaja का सस्पेंस हुआ फेल

दिमाग की बत्ती ही नहीं होगी गुल, नसे सुन्न कर देती है ये मूवी..IMDb पर टॉप रेटिंग, Maharaja का सस्पेंस हुआ फेल

अगर हर वीकेंड वही एक्शन, हॉरर और रोमांटिक कहानियाँ देखकर आप बोर हो चुके हैं, तो ये फिल्म आपके लिए है। यह मूवी सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं देती, बल्कि आपके दिमाग को लगातार उलझाए रखती है। कभी आपको लगता है कि आप सब समझ रहे हैं लेकिन अगले ही पल आपको ऐसा लगता है कि कहानी एकदम बदल गई है, और इसने एक दूसरा ही मोड़ ले लिया है। हम यहाँ तेलुगु क्राइम थ्रिलर ‘The 100’ की बात कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक लंबे समय तक इस कहानी के बारे में सोचते ही रहने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर उड़ा रही है गर्दा

11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म OTT पर आते ही ट्रेंड करने लगी है। रिलीज के साथ ही यह टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो चुकी है और IMDb पर इसे 7.4/10 की दमदार रेटिंग मिली है। यही वजह है कि इसकी तुलना एक दमदार हिट Maharaja से की जा रही है, जहां कई दर्शकों को लगता है कि The 100 का सस्पेंस ज्यादा असरदार साबित होता है।

क्या है The 100 मूवी की कहानी

फिल्म की कहानी एक तेज-तर्रार IPS अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर के बाहरी इलाकों में हो रही रहस्यमयी डकैतियों की जांच कर रही है। शुरुआत में ये केस साधारण अपराध लगते हैं, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कहानी लगातार नए मोड़ लेती है। हर खुलासा पिछली सोच को तोड़ देता है और यहीं से फिल्म का असली माइंड-गेम शुरू होता है।

फिल्म का क्लाइमैक्स तब हो जाता है ज्यादा इन्टेन्स

कहानी में आरती नाम की एक महिला की एंट्री होते ही नैरेटिव और ज्यादा पेचीदा हो जाता है। जो रिश्ता पहली नजर में साधारण लगता है, वही धीरे-धीरे पूरे केस की दिशा बदल देता है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें सस्पेंस को जबरदस्ती नहीं ठूंसा गया, बल्कि उसे धीरे-धीरे विकसित किया गया है, जिससे दर्शक आखिरी सीन तक जुड़े रहते हैं।

The 100 की कास्ट में कौन कौन?

अभिनय की बात करें तो सागर, मिशा नारंग और धन्या बालकृष्ण ने अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। निर्देशक राघव ओमकार शशिधर ने कहानी को न ज्यादा आसान बनाया और न ही बेवजह उलझाया, जिससे फिल्म बैलेंस्ड और प्रभावशाली बनती है।

अगर आप भी एक दिमाग से खेलने वाली फिल्म देखना चाहते हैं!

अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो सिर्फ टाइम-पास न हो, बल्कि दिमाग पर असर छोड़े, तो The 100 एक मजबूत ऑप्शन हो सकती है। यह फिल्म फिलहाल Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है और क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक must-watch बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: हमेशा 100 पर्सेंट चार्ज करते हैं फोन? हो सकते हैं ये 5 भारी नुकसान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo