विजय सेतुपति की 8.2 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म, 2 घंटे 40 मिनट की कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग

विजय सेतुपति की 8.2 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म, 2 घंटे 40 मिनट की कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग

आज हम साउथ सिनेमा की एक ऐसी दमदार क्राइम-पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त सराहना मिली है। साल 2023 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की शानदार रेटिंग मिली, वहीं Rotten Tomatoes पर इसे 100% स्कोर हासिल हुआ। यह कहानी सिर्फ अपराध की जांच तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सत्ता, पुलिस सिस्टम की कठोर सच्चाई और एक आम इंसान के संघर्ष को भी बहुत गहराई से दिखाती है। आइए इस फिल्म के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिल्म की कहानी

इस फिल्म का नाम है ‘विदुथलाई: पार्ट 1’। इसकी कहानी 1980 के दशक में सेट है। फिल्म का केंद्र कुमारेशन नाम का एक युवा है, जिसे पुलिस विभाग में ड्राइवर की नौकरी मिलती है। कुमारेशन एक सरल, ईमानदार और नियमों को मानने वाला इंसान है, जो वर्दी और सिस्टम का पूरा सम्मान करता है।

कहानी में एक और अहम धारा जुड़ती है, जब एक अलगाववादी संगठन ‘पीपुल्स आर्मी’ और उसका रहस्यमय नेता पेरुमल उर्फ ‘वाथियार’ सामने आता है। सरकार और पुलिस वाथियार को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन घोस्ट हंट’ शुरू करती है। इस अभियान के दौरान जो हिंसक और अमानवीय तरीके अपनाए जाते हैं, वे सिस्टम की सच्चाई को उजागर करते हैं। कुमारेशन इस पूरे खेल में फंस जाता है, जहां एक तरफ उसकी ड्यूटी है और दूसरी तरफ उसका ज़मीर, और यहीं से कहानी बेहद असरदार मोड़ लेती है।

क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?

‘विदुथलाई: पार्ट 1’ देखने की सबसे बड़ी वजह इसकी दमदार अदाकारी है। सूरी, जिन्हें लंबे समय तक तमिल सिनेमा में कॉमिक रोल्स के लिए जाना गया, इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आते हैं। उनकी मासूमियत, डर, गुस्सा और अंदरूनी टूटन हर सीन में साफ झलकती है। पुलिस ट्रेनिंग और सिस्टम के भीतर होने वाली बेइज्जती को उन्होंने बेहद सच्चाई से निभाया है। वहीं विजय सेतुपति का स्क्रीन टाइम भले ही कम हो, लेकिन उनकी मौजूदगी पूरी फिल्म की आत्मा बन जाती है।

कहां देखें?

अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह हिंदी डब में ZEE5 पर उपलब्ध है। यह उन फिल्मों में से है, जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दिमाग में घूमती रहती हैं और सिस्टम पर सवाल खड़े करती हैं।

2024 में आया पार्ट 2

इस कहानी का सफर यहीं खत्म नहीं होता। साल 2024 में इसका अगला भाग ‘विदुथलाई: पार्ट 2’ रिलीज़ हुआ, जिसे IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली, जबकि Rotten Tomatoes पर इसे 70% स्कोर मिला है। पार्ट 1 देखने के बाद आप उसी प्लेटफॉर्म यानी ZEE5 पर इसका दूसरा भाग भी देख सकते हैं। अगर आपको गंभीर, सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह सीरीज आपके लिए है।

यह भी पढ़ें: हमेशा 100 पर्सेंट चार्ज करते हैं फोन? हो सकते हैं ये 5 भारी नुकसान

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo