Digit.in

अच्छे अच्छों का दिल दहला देगी ये 8 की IMDb रेटिंग वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज, साइको किलर भेजा निकालकर बनाता है सूप

अच्छे अच्छों का दिल दहला देगी ये 8 की IMDb रेटिंग वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज, साइको किलर भेजा निकालकर बनाता है सूप

'अपहरण', 'मिर्जापुर', 'सेक्रेड गेम्स', 'रंगबाज़' और 'अनदेखी' जैसी कई हिट क्राइम थ्रिलर सीरीज के बीच एक और नाम है जिसने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. इस सीरीज के अब तक तीन सीज़न रिलीज़ हो चुके हैं और हर सीज़न में दर्शकों को थ्रिल, मिस्ट्री और इमोशन का दमदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला है. इस सीरीज की शुरुआत 2019 में हुई थी, जिसमें एक्टर कुणाल खेमू ने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया था.

यहां हम बात कर रहे हैं ‘अभय’ सीरीज की, जो एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिसमें दिखाई गई कई घटनाएं असल ज़िंदगी की आपराधिक कहानियों से प्रेरित हैं. यह वेब सीरीज आपको ZEE5 पर मिल जाएगी.

निठारी कांड से प्रेरित

पहले सीजन में कुणाल खेमू एसपी अभय प्रताप सिंह की भूमिका निभाते हैं, जो बच्चों के गायब होने के केस को सुलझाने में जुटे होते हैं. पहला सीजन भारत के चर्चित निठारी केस से प्रेरित है और इसका क्लाइमैक्स कई अप्रत्याशित मोड़ लेकर आता है. हालांकि सीरीज की हिंसा को लेकर कुछ आलोचनाएं भी हुईं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने इसे सराहा और इसकी IMDb रेटिंग 8 रही.

हर एपिसोड में नया विलेन

अगस्त 2020 में आए दूसरे सीजन में हर एपिसोड में एक नया साइको किलर दिखाया गया है. पहले एपिसोड में चंकी पांडे एक ऐसे किरदार में हैं जो लोगों का दिमाग निकालकर उसका सूप बनाकर पीता है, क्योंकि उसे लगता है कि इससे उसकी मानसिक शक्ति बढ़ेगी.

इसके अलावा, राम कपूर एक रहस्यमयी किरदार में हैं जो एक स्कूल बस को हाइजैक कर एसपी अभय को चुनौतियां देता है. राघव जुयाल भी इस सीजन में एक साइको किलर के रूप में नज़र आते हैं. हालांकि यह सीजन पहले की तरह लोकप्रिय नहीं रहा, लेकिन कुणाल खेमू की परफॉर्मेंस और सीनमैटोग्राफी को खासतौर पर सराहा गया. इस सीजन को भी IMDb पर 8 रेटिंग मिली है.

काली शक्तियों की कहानी

तीसरा सीजन अप्रैल 2022 में रिलीज़ हुआ और इसमें विजय राज ने मुख्य विलेन की भूमिका निभाई. वह एक काली शक्तियों वाले बाबा के रूप में नजर आते हैं, जो अघोरियों से जुड़ी रहस्यमयी घटनाओं में शामिल होता है. इस बार कहानी में और भी ज़्यादा डार्कनेस और रहस्य जोड़े गए हैं. इस सीजन में आशा नेगी और निधिन सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसमें कई सीरियल किलिंग की घटनाएं दिखाई जाती हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती हैं. इस सीजन को भी IMDb पर 8 की रेटिंग प्राप्त हुई.

'अभय' उन वेब सीरीज में से है जिसने हर सीजन के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है. असली अपराधों से प्रेरित घटनाएं, दमदार एक्टिंग और थ्रिलिंग कहानी इसे बार-बार देखने लायक बनाती हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles