इनबेस टेक्नोलॉजीज़ ने लॉन्च किया बूम पार्टी 210 और बूम पार्टी 110 स्पीकर
मोबाइल एक्सेसरीज़ ब्रांड, इनबेस टेक्नोलॉजीज़ ने बूम पार्टी 210 और बूम पार्टी 110 स्पीकर लॉन्च किया है।
नए स्पीकर 100W की शक्तिशाली ध्वनि के साथ एक दमदार, बेस-हैवी ऑडियो अनुभव देते हैं।
पार्टी स्पीकर दोहरे वायरलेस कराओके माइक के साथ आते हैं।

मोबाइल एक्सेसरीज़ ब्रांड, इनबेस टेक्नोलॉजीज़ ने पार्टी स्पीकर सीरिज के अंतर्गत बूम पार्टी 210 और बूम पार्टी 110 स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस त्यौहारी सीज़न में हर जश्न को खास बनाने के लिए ये स्पीकर लॉन्च किए हैं। ये नए स्पीकर 100W की शक्तिशाली ध्वनि के साथ एक दमदार, बेस-हैवी ऑडियो अनुभव देते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। वायरलेस कराओके माइक्रोफ़ोन, रिमोट कंट्रोल और एक समर्पित गिटार इनपुट से लैस, ये स्पीकर हल्के और पोर्टेबल हैं, जो इन्हें पारिवारिक जैम सेशन और दोस्तों के साथ कराओके नाइट्स के लिए आदर्श बनाते हैं।
बूम पार्टी 210 और बूम पार्टी 110 स्पीकर अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और सभी प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। दोनों स्पीकर्स में पहियों और पुलिंग हैंडल के साथ ट्रॉली-स्टाइल डिज़ाइन है, जिससे यूजर्स अपने संगीत को कहीं भी ले जा सकते हैं। बिल्ट-इन LED लाइट सिंक फ़ीचर संगीत की धुनों के साथ तालमेल बिठाता है, जिससे मस्ती बढ़ती है और एक परफेक्ट पार्टी मूड बनता है।
इनबेस टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक, नितेश कुंभट ने कहा कि त्योहारों के मौसम के करीब आने के साथ, "हम शक्तिशाली, पोर्टेबल और पार्टी के लिए तैयार स्पीकरों की बढ़ती मांग की उम्मीद करते हैं जो एक दमदार ध्वनि आउटपुट दे सकते हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए बूम पार्टी स्पीकर रेंज को डिज़ाइन किया गया है। ये पार्टी स्पीकर दोहरे वायरलेस कराओके माइक के साथ आते हैं । इस त्योहारी सीजन में, हमारा लक्ष्य बूम पार्टी स्पीकरों के साथ हर उत्सव को बढ़ाना है।"
बूम पार्टी स्पीकर की खास विशेषताएं
- 100वॉट का शक्तिशाली साउंड: कमरे में ऊर्जा का संचार कर देते हैं क्रिस्प, बास-हैवी और डिस्टॉर्शन-फ्री ऑडियो।
- 8 घंटे तक का नॉन-स्टॉप प्लेटाइम: एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं जो लंबी पार्टी के लिए शानदार हैं।
- एलईडी सेंस लाइट: पार्टी बूम स्पीकर के दोनों वेरिएंट एलईडी सेंस लाइट्स के साथ आते हैं जो यूजर्स के उत्सव के माहौल और संगीत के अनुभव को शानदार बनाते हैं
- कराओके मोड: 2 वायरलेस माइक्रोफ़ोन के साथ आते हैं, बेहतरीन युगल गीत के लिए माइक वॉल्यूम और इफेक्ट्स को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।
- डेडिकेटेड गिटार पोर्ट: यह पोर्ट सभी प्रकार के गिटार प्लग-इन को सपोर्ट करता है। स्पीकर में उच्च-गुणवत्ता वाला आउटपुट देने के लिए बास, इको और वॉल्यूम कंट्रोल शामिल हैं।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी सपोर्ट: स्पीकर में ब्लूटूथ, AUX, USB, SD कार्ड और FM रेडियो कनेक्टिविटी का मिलता है।
- पुल हैंडल के साथ ट्रॉली डिज़ाइन: पहियों और पुल हैंडल के साथ ट्रॉली जैसा डिज़ाइन, जिसके जरिये इनडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर आसानी से ले जाया जा सकता है।
- रिमोट कंट्रोल: दोनों स्पीकर रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं जिसके जरिये दूर से भी संगीत और स्पीकर के फंक्शन्स को आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
- डेडिकेटेड EQ मोड: पार्टी के माहौल के साथ ध्वनि की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूर्व-ट्यून किए गए डेडिकेटेड EQ मोड हैं।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile