अभी हाल में एक खबर सामने आई थी कि व्हाट्सऐप कुछ नए फीचर्स को शामिल करने पर विचार और काम कर रहा है और ये फीचर हैं: कॉल बैक, वॉयस मेल और ज़िप फाइल शेयरिंग सपोर्ट इसके साथ ही अब नई खबरें आ रही हैं कि व्हाट्सऐप अपने में एक नया फीचर विडियो कॉल भी शामिल करने वाला है.
अभी हाल में एक खबर सामने आई थी कि व्हाट्सऐप कुछ नए फीचर्स को शामिल करने पर विचार और काम कर रहा है और ये फीचर हैं: कॉल बैक, वॉयस मेल और ज़िप फाइल शेयरिंग सपोर्ट इसके साथ ही अब नई खबरें आ रही हैं कि व्हाट्सऐप अपने में एक नया फीचर विडियो कॉल भी शामिल करने वाला है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
तो कहा जा सकता है कि व्हाट्सऐप के माध्यम से आप जल्द ही विडियो कॉल भी कर पाएंगे. एंड्राइड पोलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप जल्द ही विडियो कॉल फीचर को शामिल करने वाला है. बता दें कि अभी इस मैसेजिंग ऐप में विडियो कॉल और विडियो कॉलिंग उपलब्ध नहीं है. तो जल्द ही इसे व्हाट्सऐप के साथ जोड़ा जा सकता है.
इस रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर अभी कुछ डिवाइसों पर उपलब्ध हैं लेकिन अभी यह अपने बीटा वर्ज़न में है. इसे अभी आम यूजर्स के लिए नहीं शुरू किया गया है. तो आसानी से कहा जा सकता है कि जल्द ही आम लोगों तक इस फीचर को पहुँचाया जाएगा.
व्हाट्सऐप ने हाल ही में कहा है कि वह डेस्कटॉप वर्ज़न पर काम कर रहा है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, आप जल्द ही इस सेवा को अपने डेस्कटॉप भी एक्सेस कर पाएंगे. कुछ खबरों के अनुसार व्हाट्सऐप अपने फुल-फ्लेज डेस्कटॉप ऐप पर काम कर रहा है, और जल्द ही यह विंडोज और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा.
इसके अलावा बता दें कि इस ट्वीट के माध्यम से एक स्क्रीनशॉट भी जारी किया गया है जो इसके बीटा वर्ज़न को दिखा रहा है. जैसा कि मैं पहले भी बता चुका हूँ कि आप अभी भी व्हाट्सऐप को अपने PC पर चला सकते हैं लेकिन यह काफी लिमिटेड है लेकिन जल्द ही इसे सभी अपने PC पर आसानी से चला सकेंगे जैसे कि सभी इसे अपने मोबाइल पर चलाते हैं.
बता दें कि आप इसे नए बदलाव के बाद व्हाट्सऐप के कुछ बढ़िया फीचर जैसे डाक्यूमेंट्स शेयरिंग और वॉयस कॉल को भी किसी मोबाइल की सहायता से अपने डेस्कटॉप से भी चला सकेंगे. साथ ही आपको अब हमेशा अपने मोबाइल का इंटरनेट चलाने की भी जरुरत नहीं है.