बिनोद या माधव? पंचायत सीजन 5 में कौन बनेगा उप-प्रधान? देखें कास्ट से लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कहानी की डिटेल्स
गांव की सादगी, राजनीति की तकरार और दिल को छू लेने वाली हंसी! यही वजह है कि पंचायत वेब सीरीज (वेब शृंखला) पिछले पांच साल से दर्शकों के दिल में बसी हुई है। पंचायत सीजन 4 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर पंचायत सीजन 5 के रिलीज का भी ऐलान कुछ समय पहले ही कर दिया था। फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फुलेरा फिर से ट्रेंड करने लगा है। हालांकि, इसके बाद इसे लेकर खबरें आना मानो रुक सी गई थी, अब एक बार फिर से पंचायत वेब सीरीज को लेकर खबरों का बाजार गरमा रहा है। आइए जानते है कि पंचायत सीजन 5 को लेकर क्या सामने आ रहा है।
Surveyकब रिलीज हो रही पंचायत सीजन 5?
ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video ने पुष्टि की है कि पंचायत का अगला सीजन साल 2026 में स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी के लिए इसकी आधिकारिक रिलीज डिटेल्स को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि पंचायत सीजन 5 की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पंचायत सीजन 4 के दौरान ही पूरा कर लिया गया था। फिलहाल मिल रही खबरों को देखा जाए तो ऐसा सामने आ रहा है कि यह वेब शृंखला पोस्ट-प्रोडक्शन में है, और इसपर जोरों से काम चल रहा है।
फर्स्ट लुक पोस्टर क्या इशारा करता है?
पोस्टर में सचिव जी और बनराकस की टीम बिनोद को कुर्सी पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि इस बार फुलेरा की राजनीति में उप-प्रधानी की कुर्सी को लेकर जोरदार रस्साकशी देखने को मिल सकती है। क्या बिनोद का उप-प्रदान बनने का सपना पूरा हो पाएगा, या किसी अन्य की एंट्री से कहानी पूरी तरह बदल जाने वाली है।
क्या हो सकती है पंचायत सीजन 5 की कहानी?
पंचायत सीजन 4 के एंड में हमने देखा है कि क्रांति देवी चुनाव जीतने के बाद फुलेरा की राजनीति और भी गर्म हो गई थी। अब कहानी का फोकस उप-प्रधानी पर रहेगा। बिनोद और माधव के बीच मुकाबला दिलचस्प मोड़ ले सकता है। इसके साथ ही सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की निजी जिंदगी में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिंकी और उनके रिश्ते को लेकर भी फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं।
पंचायत क्यों है इतनी खास?
- गांव की असली जिंदगी का सच्चा चित्रण दिखाती है।
- हल्की-फुल्की कॉमेडी, बिना ओवरएक्टिंग के दिखाने वाली दमदार कहानी।
- राजनीति लेकिन बिना भारी-भरकम ड्रामा के गाँव की राजनीति।
- हर किरदार याद रखने वाला है।
छोटे कस्बों और गांव में रहने वाले दर्शकों को यह सीरीज इसलिए ज्यादा पसंद आती है क्योंकि इसमें वही माहौल, वही लोग और वही रोजमर्रा की बातें दिखाई जाती हैं।
पंचायत वेब शृंखला में इस बार क्या नया हो सकता है?
इस बार पंचायत सीजन 5 में सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि युवाओं की नौकरी और गांव छोड़ने की दुविधा आदि देखने को मिलती है, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को इस कहानी में देखा जा सकता है। इसके अलावा पंचायत स्तर पर असली मुद्दे भी इस कहानी का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही 11 साल पुरानी ये फिल्म, गांव की अरेंज मैरिज की कहानी जीत लेगी दिल
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile