Zero1 Awards
Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » General » Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X Down, यूजर्स परेशान, फीड नहीं हो रही रिफ्रेश, दुनियाभर में खलबली

Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X Down, यूजर्स परेशान, फीड नहीं हो रही रिफ्रेश, दुनियाभर में खलबली

By Sudhanshu Shubham | Updated on 16-Feb-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X Down, यूजर्स परेशान, फीड नहीं हो रही रिफ्रेश, दुनियाभर में खलबली
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
16-Feb-2026

X Down: Elon Musk के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) इस समय दुनियाभर में डाउन हो गया है। अमेरिका में बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के डाउन होने की शिकायत की है, जबकि भारत में भी हजारों लोगों ने लॉगिन और फीड रिफ्रेश से जुड़ी दिक्कतें बताई हैं। हालांकि, यह नंबर लगातार बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से दुनियाभर में खलबली मची हुई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट के अनुसार, Downdetector पर शाम करीब 6:48 बजे भारतीय समयानुसार 42,000 से अधिक यूजर्स ने समस्या दर्ज कराई। इससे संकेत मिलता है कि यह कोई मामूली तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि व्यापक आउटेज हो सकता है।यूजर्स ने बताया कि वे X पर पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं, नई पोस्ट अपलोड करने में परेशानी हो रही है और ऐप या वेबसाइट लोड नहीं हो रही। कुछ यूजर्स को एरर मैसेज भी दिखाई दे रहे हैं।

X की ओर से फिलहाल इस व्यवधान पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस तरह की स्थिति में आमतौर पर कंपनी तकनीकी टीम के जरिए समस्या की पहचान और समाधान पर काम करती है।

भारत में भी यूजर्स प्रभावित

भारत में भी कुछ यूजर्स ने X पर लॉगिन समस्या, टाइमलाइन रिफ्रेश न होने और पोस्ट न खुलने की शिकायत की है। हालांकि अमेरिका की तुलना में यहां शिकायतों की संख्या कम बताई जा रही है। Downdetector के डेटा के अनुसार, समस्या की रिपोर्ट अचानक बढ़ी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सर्वर या नेटवर्क स्तर की तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। भारत में 3000 से ज्यादा लोगों ने इसको लेकर रिपोर्ट किया है।

क्या करें यूजर्स?

अगर X ऐप या वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों में आमतौर पर कुछ समय बाद सेवा बहाल कर दी जाती है। यूजर्स ऐप को रीस्टार्ट कर सकते हैं, इंटरनेट कनेक्शन चेक कर सकते हैं या कुछ देर बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आउटेज कितनी देर तक रहेगा और इसकी असली वजह क्या है। जैसे ही कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट आएगा, स्थिति और साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
Drishyam 3 OTT Release: कब, किस प्लेटफॉर्म पर लौट रहे ‘विजय सलगांवकर’, कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स देखें Drishyam 3 OTT Release: कब, किस प्लेटफॉर्म पर लौट रहे ‘विजय सलगांवकर’, कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स देखें
BSNL के इन नए धांसू प्लांस में आपके लिए कौन सा बेस्ट.. चेक करें दोनों BSNL Recharge Plans के बेनेफिट BSNL के इन नए धांसू प्लांस में आपके लिए कौन सा बेस्ट.. चेक करें दोनों BSNL Recharge Plans के बेनेफिट
थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Jason Sanjay की ‘Sigma’, Netflix पर इस तारीख से देख सकेंगे फिल्म थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी Jason Sanjay की ‘Sigma’, Netflix पर इस तारीख से देख सकेंगे फिल्म
घर में मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस! LG का 115 इंच वाला Smart TV लॉन्च, कीमत उड़ा देगी होश! घर में मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस! LG का 115 इंच वाला Smart TV लॉन्च, कीमत उड़ा देगी होश!
बाजार में जल्द दस्तक देने वाले OnePlus Ace 7 Pro में मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स, मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा बाजार में जल्द दस्तक देने वाले OnePlus Ace 7 Pro में मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स, मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo