Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » Apps » Instagram Threads बनेगा ब्रांड्स का नया अड्डा: अब फीड में दिखेंगे वीडियो ऐड्स और यूज़र्स को मिलेगा ट्रांसपेरेंसी टूल

Instagram Threads बनेगा ब्रांड्स का नया अड्डा: अब फीड में दिखेंगे वीडियो ऐड्स और यूज़र्स को मिलेगा ट्रांसपेरेंसी टूल

By Digit Hindi | Updated on 17-May-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
Instagram Threads बनेगा ब्रांड्स का नया अड्डा: अब फीड में दिखेंगे वीडियो ऐड्स और यूज़र्स को मिलेगा ट्रांसपेरेंसी टूल
Digit Hindi Digit Hindi
17-May-2025

Meta का नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads, जो X का सीधा कॉम्पिटिटर है, अब इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह वीडियो ऐड्स दिखाने जा रहा है। इस फैसले से ब्रांड्स को अपने कस्टमर्स तक पहुँचने का एक और डिजिटल रास्ता मिलेगा, वहीं यूज़र्स को फीड में अब विज्ञापन भी देखने को मिलेंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Meta ने IAB NewFronts इवेंट में ऐलान किया कि वह जल्द ही Threads पर वीडियो ऐड्स टेस्ट करेगा। यह ऐड्स 16:9 या 1:1 रेशियो में होंगे और यूज़र की ऑर्गेनिक फीड के बीच में दिखेंगे। फिलहाल ये फीचर सिर्फ कुछ चुनिंदा ऐडवर्टाइजर्स के लिए चालू किया जाएगा।

Meta ने कहा, “हम Threads पर वीडियो ऐड्स टेस्ट कर रहे हैं ताकि बिज़नेस अपनी ऑडियंस से परिचित अंदाज़ में जुड़ सकें, वो भी एक से ज़्यादा प्लेटफॉर्म्स पर।”

यह भी पढ़े – Samsung One UI 8: Android 16 के साथ जल्द बदलेगा Galaxy का अंदाज़, देखें नए फीचर्स और किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट

क्यों खास हैं ये वीडियो ऐड्स?

फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह Threads पर भी अब वीडियो ऐड्स का आगाज़ हो रहा है। इससे यूज़र्स को ब्रॉड कंटेंट देखने को मिलेगा और कंपनियों को बड़ा रीच मिलेगा। हालांकि, Meta ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ये ऐड्स कितनी बार दिखेंगे या इनका प्राइस क्या होगा।

नया ट्रांसपेरेंसी फीचर भी आएगा

Threads यूज़र्स अब देख सकेंगे कि Meta ने उनके अकाउंट के खिलाफ कौन से एक्शन लिए हैं। जैसे कि अगर कोई पोस्ट डिलीट की गई हो, उसकी रीच कम की गई हो, या उसे हटा दिया गया हो तो अब यह जानकारी मिलेगी। यूज़र्स यह भी जान पाएंगे कि क्या उनके कुछ फीचर्स ब्लॉक किए गए हैं और वो अपील भी कर सकेंगे।

Reels पर भी नया ऐड टूल

Meta ने यह भी बताया कि वह जल्द ही Instagram Reels पर Reels Trending Ads नाम का नया ऐड फॉर्मेट लॉन्च करेगा। यह फीचर सबसे ज़्यादा वायरल क्रिएटर कंटेंट के साथ दिखेगा, जिससे ब्रांड्स का एंगेजमेंट और बढ़ेगा। इसके अलावा, Facebook Reels के लिए Video Expansion नाम का AI-बेस्ड फीचर भी आ रहा है, जो वीडियो फ्रेम में खुद-ब-खुद नए पिक्सल्स ऐड करेगा ताकि वीडियो का आस्पेक्ट रेश्यो और बेहतर हो।

यह भी पढ़े – Gmail स्टोरेज हो गई है फुल, तो आज ही फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, चुटकियों में बन जाएगी जगह

Threads की बढ़ती पॉपुलैरिटी

Meta ने पिछले महीने बताया था कि अब Threads पर 35 करोड़ से ज़्यादा मंथली एक्टिव यूज़र्स हैं। साथ ही प्लेटफॉर्म पर बिताया गया समय भी 35% तक बढ़ चुका है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Latest Article
Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स
OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल
भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय
सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा
Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, गेमिंग लवर्स के लिए होगा बड़ा सरप्राइज Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, गेमिंग लवर्स के लिए होगा बड़ा सरप्राइज
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo