UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को अपने आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को डाउनलोड करने की अनुमति दी हुई है। डिजिटल साइन की हुई और पासवर्ड प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी Aadhaar कार्ड की फिजिकल कॉपी जितनी ही मान्य होती है।
ई-आधार के कई बेनेफिट्स हैं और आप आसानी से इसे काही भी एक्सेस कर सकते हैं। इस तरह आप अपने समय को बचा सकते हैं और आसानी से इसे सेव कर के शेयर कर सकते हैं।
-अब अपना नाम, पिन कोड, और पेज पर दिए गए इमेज कैप्चा कोड को डालना होगा।
-अब गेट वन टाइम पासवर्ड (OTP) बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएगा।
-OTP डालकर डाउनलोड आधार बटन पर क्लिक करें।
-इस तरह आपका Aadhaar कार्ड PDF फ़ाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
ध्यान दें, PDF फाइल को खोलने के लिए आपको पासवर्ड डालना होगा। पासवॉर्ड आपके नाम के शुरुआती 4 अक्षर कैपिटल लेटर्स में और इसके आपका बर्थ ईयर होगा।
इसी बीच UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को अपने आधार में डॉक्युमेंट अपडेट करने के लिए फ्री अनुमति की घोषणा की है। तीन महीने तक (14 जून तक) यूजर्स बिना किसी शुल्क दिए अपडेट प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। फिजिकल सेंटर्स में आधार अपडेट करने के लिए आधार इग्ज़ेक्यटिव 50 रुपये फी लेंगे।