Samsung Galaxy M56 पर धमाकेदार ऑफर, सीधे 6000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन, इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Samsung Galaxy M56 पर धमाकेदार ऑफर, सीधे 6000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन, इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

अगर आप कम बजट में एक मजबूत और टिकाऊ स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M56 इस समय आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। फिलहाल यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। इसके अलावा ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M56 मिल रहा सस्ता

अमेज़न पर Samsung Galaxy M56 को अभी केवल 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 27,999 रुपये थी। यानी सीधे तौर पर 6,000 रुपये की कटौती मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 659 रुपये तक का कैशबैक Amazon Pay Balance के तौर पर मिल सकता है।

यही नहीं, अमेज़न अपने एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले में 21,999 रुपये तक की छूट भी दे रहा है। हालांकि यह छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी। अगर आप एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, तो ईएमआई ऑप्शंस 773 रुपये प्रतिमाह से शुरू होते हैं. नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है.

Samsung Galaxy M56 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M56 में 6.73 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को 6 साल तक मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Galaxy AI से जुड़े फीचर्स जैसे ऑब्जेक्ट इरेज़र और एडिट सजेशन भी शामिल हैं। Samsung का यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें; Poco X8 Pro vs Nothing Phone 4a: 35 हजार के अंदर किसे लेने में है फायदा? तुलना देखकर जानें

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo