कर लो तैयारी..Panchayat Season 5 के साथ लौटेंगे ‘बनराकस-बिनोद’, Prime Video ने दे दी बड़ी जानकारी
क्या आपको कभी भी ऐसा लगा है कि जब भी आप OTT Platform पर जाएँ तो आपको कुछ न कुछ नया ही देखने को मिले? असल में, कई बार होता है कि जब भी आप इस काम को करते हैं तो आपको वही पुराने शो, मूवीज और वेब सीरीज देखने को मिलती हैं, बार बार इन्हें देखकर आप बोर हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप Prime Video के सदस्य हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी 19 मार्च आई है, असल में, Prime Video ने अपने Prime Video Presents इवेंट में जो अनाउंस किया है, उसके बाद साफ है कि आने वाले महीनों में आपको कंटेन्ट की कोई भी कमी नहीं होने वाली है।
Surveyकितनी फिल्म और वेब सीरीज आ रही हैं?
अगर घोषणा पर ध्यान दिया जाए तो जानकारी मिल रही है कि Prime Video पर आने वाले कुछ महीनों में लगभग लगभग 55 नई वेब सीरीज और मूवीज/फिल्में आ रही है। इसे इसे आप नंबर कहने वाले हैं कि वैराइटी, यह आपको खुद ही तय करना होगा।
क्या है Prime Video का इस साल का फोकस?
इस बार Prime Video ने सिर्फ हिंदी पर ही फोकस नहीं किया है, बल्कि प्लेटफॉर्म ने इस बार तमिल और तेलुगु भाषों में बनने वाले कंटेन्ट को भी ज्यादा तवज्जो दी है। मतलब यह है कि आप चाहे देश के किसी भी हिस्से में क्यों ना रहते हों आपके लिए प्लेटफॉर्म के पास बोरी भरकर कंटेन्ट होने वाला है। इसके अलावा कंटेन्ट भी आपको अलग अलग टाइप में मिलने वाला है, प्लेटफॉर्म ने क्राइम, ड्रामा, रियलिटी, के अलावा अन्य पर भी बड़े पैमाने पर गौर किया है।
कुछ टाइटल्स का हो रहा है बेसब्री से इंतज़ार
कुछ टाइटल ऐसे हैं, जो पहले से ही Curiosity बढ़ा रहे हैं। जैसे The Revolutionaries- जिसमें भुवन बाम और रोहित सराफ जैसे चेहरे नजर आने वाले हैं, इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म यूथ आदि को भी अपनी ओर आकर्षित करने की प्लानिंग कर रहा है। इसके अलावा लिस्ट में Matka King भी शामिल है, इसमें विजय वर्मा हैं, जिनका काम हमेशा थोड़ा अलग रहता है। लिस्ट में एक नाम Rakh का भी है, जिसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे एक अलग ही रंग रूप में नजर आने वाले हैं।
यहीं पर लिस्ट खत्म नहीं होती है, इस लिस्ट में Lukkhe को भी देखा गया है, इसमें रैपर King पहली बार अदाकारी करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा आकर्षण पैदा करने वाला नाम Vansh- The Kalyug Warriors का बन रहा है। इसे देश की पहली हिन्दी सुपरहीरो वेब सीरीज के तौर पर दिखाया जा सकता है, इसे खासतौर पर इसी प्लेटफॉर्म के लिए निर्मित किया जा रहा है। अगर ये सही से बन गई, तो समझ लो Indian OTT में एक नया genre मजबूत हो जाएगा।
लिस्ट बेहद लंबी है!
हालांकि, लिस्ट यहीं पर विराम नहीं लेती है। असली मजा तो तब आता है जब आपके पसंदीदा शो वापस लौटने की खबर आपको मिल जाए। ऐसा ही कुछ हुआ भी है, ईवेंट में प्लेटफॉर्म ने घोषणा कर दी है कि Panchayat Season 5 जल्द लौट रहा है, इसमें आपक बनराकस-बिनोद नए अवतार में देखने को मिलने वाले हैं। इतना ही नहीं, कुछ अन्य जाने माने नामों जैसे Farzi, Dahaad के भी नए सीजन आने वाले हैं।
साउथ के कंटेन्ट की भी भरमार
खास बात ये भी है कि Prime Video अब रीजनल कंटेन्ट को भी बड़े पैमाने पर पुश करने की योजना के साथ चल रहा है, ऐसे में The Traitors का तेलुगु वर्जन, Guvvala Cheruvu Ghatt, तमिल में Exam, और Vadhandhi व Inspector Rishi के भी नए सीजन इस साल आ रहे हैं। इसका मतलब है कि इस बार कंटेन्ट मेट्रो शहरों के लिए नहीं, बल्कि सभी तरह के दर्शकों के लिए बन रहा है।
Prime Video की टीम भी साफ बोल रही है कि अब फोकस केवल औयर केवल क्वानटिटी पर पर नहीं, बल्कि अलग अलग वैराइटी और रीछ पर होने वाला है।
यह भी पढ़ें: साउथ की इस दिल धड़का देने वाली फिल्म की रिलीज डेट रिवील, देखें कब आ रही Maharaja की टक्कर की यह मूवी
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile