Digit.in

जबरदस्त हैं Airtel के ये प्रीपेड प्लान, Netflix, JioHotstar, ZEE5 का मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ में अनलिमिटेड डेटा

जबरदस्त हैं Airtel के ये प्रीपेड प्लान, Netflix, JioHotstar, ZEE5 का मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ में अनलिमिटेड डेटा

आजकल हर कोई अपने स्मार्टफोन पर OTT कंटेंट देखना पसंद करता है फिर चाहे वह Netflix की वेब सीरीज हो, JioHotstar की लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग हो या ZEE5 का देसी ड्रामा. ऐसे में अगर कोई टेलिकॉम प्लान फ्री में ये सभी OTT सब्सक्रिप्शन दे रहा हो तो भला कौन नहीं लेना चाहेगा?

Bharti Airtel ने अपने कुछ खास प्रीपेड प्लान्स के साथ यूजर्स को बिल्कुल यही तोहफा दिया है. Airtel के ये प्लान न केवल हाई-स्पीड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना एसएमएस की सुविधा देते हैं. बल्कि इसमें Netflix Basic, JioHotstar, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play जैसे बड़े-बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है.

यानी आप एयरटेल के टेलीकॉम प्लान के साथ ओटीटी का भी फायदा ले पाएंगे. आइए, ऐसे ही तीन बेस्ट Airtel प्रीपेड प्लान्स की बारे में आपको जानकारी देते हैं जिनके साथ आपको OTT बेनिफिट्स और बाकी सुविधाएं भी मिलती हैं.

₹1729 का सुपर प्रीमियम OTT प्लान

अगर आप ऐसे यूजर हैं जो लंबी वैलिडिटी, भारी डेटा और ढेर सारे OTT बेनिफिट्स चाहते हैं तो ₹1729 वाला Airtel का यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है. इसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके अलावा 2GB प्रतिदिन डेटा के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है. साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स की भी सुविधा मिलती है. इसके अलावा 100 SMS/दिन मिलते हैं.

OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इसके साथ आपको Netflix Basic (मोबाइल पर), JioHotstar, ZEE5 Premium, Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा Free HelloTunes, Wynk Music, Apollo 24/7 circle, FASTag कैशबैक भी दिया जाता है.

₹598 वाला 28 दिन का OTT पैक

₹598 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो हर महीने OTT और डेटा दोनों का मजा लेना चाहते हैं उन्हें लेकिन लंबी वैलिडिटी की जरूरत नहीं है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. बाकी सुविधाएं ऊपर के प्लान जैसी ही मिलती हैं.

₹279 का डाटा वाउचर

यह प्लान थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें डेटा लिमिटेड है और कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती. यानी, इसे आप अपने किसी एक्टिव प्लान के साथ ऐड-ऑन की तरह यूज कर सकते हैं. इसमें 1GB डेटा 1 महीने के लिए वैलिड होता है. इसकी वैलिडिटी मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है. बाकी OTT बेनिफिट्स ऊपर वाले प्ला जैसे ही होते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles