पुराना फोन हो गया है स्लो? तो आज ही अपनाएं ये 5 टिप्स एंड ट्रिक्स, मक्खन सा स्मूद चलने लगेगा थका हुआ फोन

पुराना फोन हो गया है स्लो? तो आज ही अपनाएं ये 5 टिप्स एंड ट्रिक्स, मक्खन सा स्मूद चलने लगेगा थका हुआ फोन

जब हम कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसकी परफॉर्मेंस बहुत ही बढ़िया होती है। सब कुछ फास्ट चलता है, ऐप्स बिना रुके खुलते हैं, गेम्स काफी स्मूद चलते हैं और कैमरा फटाफट फोटो क्लिक करता है। लेकिन कुछ महीनों या एक साल के बाद वही फोन धीरे-धीरे धीमा होने लगता है। ऐसा क्यों होता है? क्या कंपनी जानबूझकर ऐसा करती है? या इसके पीछे कुछ और कारण हैं? अगर आप कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखें, तो आपका स्मार्टफोन जल्दी स्लो नहीं होगा। थोड़ी सी टेक्नोलॉजी की समझ और स्मार्टफोन की देखभाल से आप अपने पुराने फोन की उम्र बढ़ा सकते हैं और लंबे समय तक उसका मज़ा ले सकते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पुराना फोन क्यों होता है स्लो?

थर्मल थ्रॉटलिंग

अगर फोन बहुत गर्म हो गया है, तो समझिए कि उसने अपनी स्पीड खुद ही कम कर दी है। इसे ही थर्मल थ्रॉटलिंग कहते हैं। अगर फोन का प्रोसेसर ज़्यादा गर्म हो जाए, तो वह खुद को डैमेज होने से बचाने के लिए स्पीड कम कर देता है। जैसे-जैसे फोन पुराना होता है, उसका कूलिंग सिस्टम कमज़ोर पड़ने लगता है और थ्रॉटलिंग बढ़ जाती है।

स्टोरेज फुल होना या खराब होना

अगर आपके पास 256GB वाला फोन भी है और उसकी मेमोरी 90% से ज़्यादा भर गई है, तो वह धीमा हो सकता है। जितना ज़्यादा डेटा, उतनी धीमी रीड-राइट स्पीड। बार-बार फाइल सेव करने और डिलीट करने से स्टोरेज भी खराब हो जाती है और फोन लैग करने लगता है।

यह भी पढ़ें: आखिरी मौका! Amazon Summer Sale आज हो रही खत्म, किफायती फ्रिज मिल रहे बेहद सस्ते, सुनहरी डील में ले जाएं घर

बैटरी की सेहत का गिरना

बैटरी भी उम्र के साथ थक जाती है। जैसे-जैसे बैटरी हेल्थ खराब होती है, फोन की परफॉर्मेंस भी गिरने लगती है। कई बार फोन खुद को धीमा कर लेता है ताकि कम बैटरी में ज्यादा चल सके।

भारी सॉफ़्टवेयर अपडेट्स

नए अपडेट्स अक्सर नए फोन्स को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। पुराने फोन उन नए फ़ीचर्स को संभाल नहीं पाते, जिससे वो स्लो हो जाते हैं। कई बार कंपनियां जानबूझकर भी ऐसे अपडेट्स देती हैं ताकि लोग नया फोन खरीदें।

ऐप्स के बढ़ते फ़ीचर्स

Instagram, WhatsApp और Facebook जैसे ऐप अब पहले से कहीं ज्यादा भारी हो गए हैं। पुराने फोन्स को इन हैवी ऐप्स को चलाने में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उनकी स्पीड कम हो जाती है।

जंक फाइल्स और कैश का अंबार

जितना ज़्यादा आप किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, वह उतना ही ज़्यादा कैश और जंक फाइल्स बनाता है। ये फाइल्स धीरे-धीरे स्टोरेज भर देती हैं और फोन स्लो हो जाता है।

यह भी पढ़ें: 9 एपिसोड वाली हिन्दी सिनेमा की सबसे महंगी वेब सीरीज, पहले ही हफ्ते में रच दिया था इतिहास! आपने देखी?

बैकग्राउंड में चलती ऐप्स और सेवाएं

कई बार आपको पता भी नहीं होता और बहुत सारी ऐप्स और सेवाएं बैकग्राउंड में चल रही होती हैं – जैसे विजेट्स, लाइव वॉलपेपर, नोटिफिकेशन सेवाएं आदि। ये सभी मिलकर फोन की RAM और प्रोसेसर पर बोझ डालती हैं।

हार्डवेयर का घिसना और धूल जमना

पुराने फोन में अंदर धूल जम जाती है, चार्जिंग पोर्ट ढीला हो जाता है और हीट कंट्रोल करने वाला थर्मल कंपाउंड भी खराब हो जाता है। ये सभी चीजें धीरे-धीरे परफॉर्मेंस को प्रभावित करती हैं।

कैसे रखें पुराने फोन को फास्ट?

  1. स्टोरेज खाली रखें: हर 1-2 महीने में पुराने फोटोज, वीडियो, डाउनलोड्स डिलीट करें। ऐप्स का कैश क्लियर करें।
  2. सिर्फ ज़रूरी ऐप्स रखें: जो ऐप्स इस्तेमाल नहीं होते उन्हें हटा दें। फोन हल्का रहेगा, स्पीड बनी रहेगी।
  3. सोच-समझकर अपडेट करें: हर अपडेट इंस्टॉल करने से पहले जांचें कि वह आपके फोन के लिए सही है भी या नहीं।
  4. बैटरी हेल्थ जांचें: अगर बैकअप कम हो गया है और बैटरी हेल्थ डाउन है, तो बैटरी बदलवा लेना बेहतर रहेगा।
  5. फोन को फॉर्मेट करें: हर 6 महीने या साल में एक बार फोन का बैकअप लेकर उसे फैक्टरी रिसेट करें। इससे गैर-जरूरी डेटा हट जाएगा और परफॉर्मेंस बेहतर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: इंडिया के Iron Dome ने कर दिया कमाल, देखें कैसे काम करता है S-400 डिफेन्स सिस्टम? पूरे एयर डिफेन्स सिस्टम की डिटेल्स भी जानें

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo