10 हजार की कीमत में सबसे धांसू कैमरा स्मार्टफोन्स, एक नजर तो बंती है

Highlights

बढ़िया कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? लेकिन बजट बहुत सीमित है?

अगर आप भी ऐसी ही परिस्थिति में घिरे हुए हैं तो आपको आज हम कुछ सबसे अच्छे कैमरा स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो बेहद ही सस्ते में आपको मिल जाने वाले हैं।

10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन भारत में सबसे ज्यादा बिकते हैं।

10 हजार की कीमत में सबसे धांसू कैमरा स्मार्टफोन्स, एक नजर तो बंती है

बढ़िया कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? लेकिन बजट बहुत सीमित है? अगर आप भी ऐसी ही परिस्थिति में घिरे हुए हैं तो आपको आज हम कुछ सबसे अच्छे कैमरा स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो बेहद ही सस्ते में आपको मिल जाने वाले हैं। हालांकि इसके पहले आपको बता देते है कि पिछले कुछ महीनों में भारत में कई बेहतरीन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। बजट फ्रेंडली होने के कारण ये फोन भी खूब बिक रहे हैं। 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन भारत में सबसे ज्यादा बिकते हैं। हालांकि हम देखते हैं कि फोन्स में आपको बढ़िया परफॉरमेंस और अच्छे फीचर तो मिल जाते हैं लेकिन अभी तक एक बहुत अच्छा कैमरा आपको इस बजट में नहीं मिल पाता है। हालांकि अब वह तस्वीर काफी बदल गई है। अगर आपका बजट 10,000 रुपये है तो आपको कई विकल्प मिल सकते हैं, इन फोन्स में आपको बढ़िया कैमरा मिल सकता है। आज हमने आपके लिए ऐसे ही स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, इस लिस्ट में Motorola, Realme जैसे कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स शामिल हैं, आइए जानते है कि आखिर इस लिस्ट में अन्य कौन से फोन्स हैं। 

रियलमी सी33 (Realme C33)

इस फोन की कीमत मात्र 8,999 रुपये है। हालांकि इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है, इस कीमत में आपको फोन में 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा मिल रहा है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। यह फोन Unisoc T612 Octa Core प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी है। इस फोन के तीन कलर वेरिएंट और दो रैम वेरिएंट हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सिर्फ 8,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। ग्राहक इस फोन को Flipkart और Realme.com से खरीद सकते हैं। यहाँ से खरीदें!

Realme C33 and other budget phones at 10k with great camera

रेडमी 10ए (Redmi 10A)

इस फोन की कीमत 8,499 रुपये है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो 5000mAh की बैटरी वाले इस फोन को खरीद सकते हैं। यह फोन तीन रंगों ब्लू, ब्लैक और ग्रे में उपलब्ध है। इसमें 6.53 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है और यह दो रैम वेरिएंट में आता है। एक वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इस वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। यहाँ से खरीदें!

लावा ब्लेज़ (Lava Blaze)

इस फोन में 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। फोन चार कलर ब्लैक, रेड, ब्लू और ग्रीन में उपलब्ध होगा। इसमें मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी है। 13 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत 8,699 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट और Lavamobiles.com से खरीदा जा सकता है। यहाँ से खरीदें!

इंफिनिक्स नोट 12 (Infinix Note 12)

इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इस फोन के दो रैम वेरिएंट हैं। 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। यहाँ से खरीदें!

budget phones at 10k with great camera

मोटो ई40 (Moto E40)

इस फोन की कीमत 9,499 रुपये है। ग्राहकों को इस फोन के रियर प्राइमरी कैमरे पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और फ्रंट कैमरे पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। यह फोन टी700 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। यहाँ से खरीदें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile