Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » Feature Story » General » PAN 2.0 अगले साल होगा लॉन्च, मौजूदा सिस्टम से कितना अलग होगा और क्या होंगे फायदे? 6 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

PAN 2.0 अगले साल होगा लॉन्च, मौजूदा सिस्टम से कितना अलग होगा और क्या होंगे फायदे? 6 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

By Faiza | Updated on 06-Aug-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
PAN 2.0 अगले साल होगा लॉन्च, मौजूदा सिस्टम से कितना अलग होगा और क्या होंगे फायदे? 6 पॉइंट्स में जानें सबकुछ
Faiza Faiza
06-Aug-2025

आयकर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) अगले साल अपने 1,435 करोड़ रुपए के महत्वकांक्षी PAN 2.0 प्रोजेक्ट को लॉन्च करने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के लिए IT सेक्टर की प्रमुख कंपनी LTIMindtree को मैनेज्ड सर्विस प्रोवाइडर (Managed Service Provider – MSP) नियुक्त किया गया है, जो इसके डिज़ाइन, विकास, कार्यान्वयन, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है PAN 2.0?

पैन 2.0 एक “वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म” होगा, जो पैन और टैक्स डिडक्शन अकाउंट नंबर (TAN) से जुड़ी सभी सेवाओं जैसे आवंटन, अपडेट या सुधार, आधार-पैन लिंकिंग, री-इश्यू रिक्वेस्ट, ऑनलाइन पैन वेरिफिकेशन आदि को एकीकृत रूप से संभालेगा. इसका उद्देश्य पैन और टैन प्रक्रियाओं को सरल बनाना, सर्विस क्वालिटी को बढ़ाना और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करना है.

मौजूदा सिस्टम से अंतर

कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs – CCEA) ने 25 नवंबर 2024 को इस 1,435 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी. फिलहाल पैन से जुड़ी सेवाएं तीन अलग-अलग पोर्टल्स: ई-फाइलिंग पोर्टल, UTIITSL पोर्टल और Protean e-Gov पोर्टल पर उपलब्ध हैं. पैन 2.0 इन सभी सेवाओं को एक ही पोर्टल पर लाकर इंटीग्रेट कर देगा.

यह सिस्टम पूरी तरह पेपरलेस होगा और इसमें पैन आवंटन, अपडेट और सुधार मुफ्त में किया जा सकेगा. ई-पैन (e-PAN) सीधे रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: पंचायत-आश्रम नहीं, 7.6 की IMDb रेटिंग वाली ये क्राइम थ्रिलर है 2025 में सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज, व्यूज़ जान हो जाएंगे हक्का-बक्का!

मौजूदा पैन कार्ड धारकों को क्या करना होगा?

पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) एक 10-अंकों का अल्फ़ा-न्यूमेरिक नंबर होता है जिसे आयकर विभाग भारतीय करदाताओं को जारी करता है. इसी तरह, टैक्स डिडक्शन एंड कलेक्शन अकाउंट नंबर (TAN) उन लोगों के लिए ज़रूरी होता है जो स्रोत पर टैक्स काटते हैं या टैक्स लेते हैं.

फिलहाल पैन धारकों की संख्या 81.24 करोड़ से ज्यादा है, जबकि टैन धारक 73 लाख से ज्यादा हैं. पैन 2.0 लागू होने के बाद मौजूदा पैन धारकों को नया पैन बनवाने की ज़रूरत नहीं होगी.

क्या होंगे पैन 2.0 के लाभ?

इस प्रोजेक्ट के तहत लोगों को बेहतर और तेज़ सेवाएं मिलेंगी, डेटा की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी, पेपरलेस प्रोसेस होंगे जिससे एनवायरनमेंट फ्रेंडली पहल को बढ़ावा मिलेगा, और इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा व अनुकूलन के साथ लागत में भी कमी आएगी.

पैन 2.0 की जरूरत क्यों पड़ी?

सरकार इसे डिजिटल इंडिया के तहत लागू कर रही है ताकि पैन को अलग-अलग सरकारी एजेंसियों की डिजिटल प्रणालियों के लिए कॉमन आइडेंटिफायर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके. इस नई प्रणाली का उद्देश्य मौजूदा PAN/TAN 1.0 ईको-सिस्टम को अपग्रेड करना है, जिसमें कोर और नॉन-कोर पैन/टैन गतिविधियों के साथ-साथ पैन वैलिडेशन सेवा को भी एकीकृत किया जाएगा.

QR कोड से क्या फायदा होगा?

पैन कार्ड में QR कोड की शुरुआत 2017-18 से हो चुकी है. पैन 2.0 के तहत इसमें और सुधार किए जाएंगे और एक डायनामिक QR कोड जोड़ा जाएगा, जो पैन डेटाबेस में मौजूद लेटेस्ट डिटेल्स को दिखाएगा. जिनके पास पुराना पैन कार्ड है जिसमें QR कोड नहीं है, वे मौजूदा PAN 1.0 सिस्टम या आने वाले PAN 2.0 सिस्टम में नया पैन कार्ड QR कोड के साथ बनवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rakhi 2025: बहन को देने के लिए ढूंढ रहे हैं कुछ खास? ये 7 स्टाइलिश टेक गैजेक्ट्स रहेंगे बेहतरीन गिफ्ट, कीमत भी कम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 5G की इंडिया में सेल शुरू, खरीदने से पहले देख लें टॉप 5 फीचर्स 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 5G की इंडिया में सेल शुरू, खरीदने से पहले देख लें टॉप 5 फीचर्स
Samsung ने दिया बड़ा झटका! Galaxy A37 और A57 हुए बेहद महंगे, नई कीमत में खरीदेंगे आप? Samsung ने दिया बड़ा झटका! Galaxy A37 और A57 हुए बेहद महंगे, नई कीमत में खरीदेंगे आप?
Vivo T5 में मिलेगी 7050mAh की बैटरी, धाकड़ प्रोसेसर..2 सितंबर को होगी बाजार में एंट्री Vivo T5 में मिलेगी 7050mAh की बैटरी, धाकड़ प्रोसेसर..2 सितंबर को होगी बाजार में एंट्री
POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra की लॉन्च डेट है 1 सितंबर.. इंटरनेट पर स्पेक्स ने मचाया हंगामा! POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra की लॉन्च डेट है 1 सितंबर.. इंटरनेट पर स्पेक्स ने मचाया हंगामा!
अब कौड़ियों के भाव मिलेगा iPhone 17 Pro Max : यहाँ से खरीदने पर मिलेगी 17000 हज़ार रुपये तक की भारी छूट! अब कौड़ियों के भाव मिलेगा iPhone 17 Pro Max : यहाँ से खरीदने पर मिलेगी 17000 हज़ार रुपये तक की भारी छूट!
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Google Pixel 11
  • Google Pixel 11 Pro
  • Google Pixel 11 Pro XL
  • Samsung Galaxy Z Flip 8
  • Samsung Galaxy Z Fold 8
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo