Digit Zero1 Awards 2025: किसके सिर सजा बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब और कौन है साल का बेस्ट लैपटॉप, देखें किस कैटेगरी में कौन विजेता

Digit Zero1 Awards 2025: किसके सिर सजा बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब और कौन है साल का बेस्ट लैपटॉप, देखें किस कैटेगरी में कौन विजेता

Times Network ने नई दिल्ली में Digit Zero1 Awards 2025 का भव्य आयोजन किया, जहां भारत की कंज्यूमर टेक इंडस्ट्री में बेहतरीन इनोवेशन और टॉप परफॉर्मेंस वाले टेक डिवाइसेज को सम्मानित किया गया। इस साल अवॉर्ड्स का यह 25वां संस्करण रहा, जिसने Digit Zero1 को देश के सबसे भरोसेमंद टेक अचीवमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में और मजबूत पहचान दिलाई। इस मेगा इवेंट में स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइसेज़, टीवी, PC कंपोनेंट्स, वेयरेबल्स और डिस्प्ले कैटेगरी में कुल 70 से ज़्यादा विजेताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड सिर्फ बड़े नामों को नहीं, बल्कि ‘परफॉर्मेंस बनाम कीमत’ के असली बैलेंस को भी पहचान देते हैं, ताकि यूज़र्स को यह समझने में मदद मिले कि पैसा किस प्रोडक्ट पर लगाना सबसे समझदारी भरा फैसला हो सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Digit Zero1 Awards तीन प्रमुख कैटेगरी में अलग अलग प्रोडक्टस को दिए गए। सबसे ऊपर है फ्लैगशिप Zero1 अवॉर्ड, जो उन कटिंग-एज डिवाइसेज को मिलता है जिन्हें कीमत के आधार पर कई अलग-अलग और डिजिट की सबसे कठोर टेस्टिंग प्रोसेस से गुजारा जाता है, इसके बाद जो डिवाइस सभी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। इन्हें साल के ‘Best in India’ डिवाइसेज के तौर पर देखा जाता है, यह सभी अपनी-अपनी श्रेणी में एक नया ही बेंचमार्क भी सेट करते हैं। इसके बाद आता है Best Buy Award, जिसमें उन प्रोडक्ट्स को चुना जाता है जो कीमत और परफॉर्मेंस के हिसाब से सबसे मजबूत डील के तौर पर उभरते हैं। तीसरी कैटेगरी है Popular Choice Award की है, जहां Digit की बड़ी कम्युनिटी की वोटिंग से उन गैजेट्स को चुना जाता है जिन्हें असल में लोगों का दिल जीतने में कामयाबी मिलती है।

हर विजेता को चुनने से पहले उन्हें Digit की इन-हाउस टेस्टिंग लैब्स में इन्हें बेहद सख्त साइंटिफिक प्रोसेस से गुजारा जाता है। हर कैटेगरी में मौजूद सभी प्रोडक्ट्स पर 100 से ज्यादा परफॉर्मेंस टेस्ट किए जाते हैं, जिनमें स्पीड, बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा, थर्मल मैनेजमेंट, ऑडियो क्वालिटी और वैल्यू जैसे पैरामीटर पर गहन एनालिसिस के बाद ही आखिरी स्कोर तय किया जाता है। 

इस साल के डिजिट ज़ीरो1 अवॉर्ड्स का दायरा काफी बड़ा रहा है। इसमें प्रीमियम और बजट स्मार्टफोन्स, AI और गेमिंग फोकस्ड मोबाइल, फोल्डेबल्स, टैबलेट्स, गेमिंग और क्रिएटर लैपटॉप्स, थिन-एंड-लाइट नोटबुक्स, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ स्पीकर्स, वायरलेस और TWS ऑडियो डिवाइसेज़, डेस्कटॉप प्रोसेसर, NVMe और एक्सटर्नल SSD, ग्राफिक्स कार्ड, OLED के साथ साथ mini-LED टीवी और गेमिंग मॉनिटर्स तक शामिल किए गए हैं। नीचे आप सभी कैटेगरी के विनर्स की लिस्ट देख सकते हैं!

Digit Zero1 Awards:

Digit Zero1 Awards:Premium / Flagship (Over 50k) SmartphoneSamsung Galaxy S25 Ultra
High-end (35k – 50k) SmartphoneOnePlus 13R
Mid-range smartphone (20k -35k)vivo T4 Ultra
Budget smartphone (under 20k)CMF Phone 2 Pro
Camera smartphone (No budget)vivo X200 Pro
Gaming smartphone (no budget)iQOO 13
Foldable Smartphone (Flip & Fold)Samsung Galaxy Z Fold7
AI SmartphoneSamsung Galaxy S25 Ultra
Best Battery Smartphone (No Budget)iQOO Z10
TabletSamsung Galaxy Tab S11 Ultra
Gaming Laptop (250k+)Dell Alienware 18 Area-51
Gaming Laptop (151k – 250k)DellAlienware 16X Aurora (AC16251)
Gaming Laptop (60k – 150k)Lenovo LOQ (15IRX10D3)
Mainstream LaptopDell 14 Plus 2-in1
Creator LaptopMSI Prestige 16 AI
Premium thin and light LaptopASUS Zenbook A14
Bluetooth SpeakersSonos Move 2
Wireless HeadphonesSony WH-1000XM6
Premium Truly Wireless EarphonesApple AirPods Pro 3
Mid-Range Truly Wireless EarphonesSony WF-C710N
Budget Truly Wireless EarphonesOnePlus Buds 4
Smartphone SoCSnapdragon 8 Elite Mobile Platform
Desktop ProcessorAMD Ryzen 9 9950X3D
NVMe SSDWD_BLACK SN8100 SSD
External SSDCrucial X10 Portable SSD
Graphics CardZOTAC GAMING GeForce RTX 5090 ARCTICSTORM AIO
SmartwatchApple Watch Series 11
OLED TVSony BRAVIA 8 II
Mini LED TVSony BRAVIA 5
Gaming MonitorASUS ROG Strix XG248QSG Ace

Digit Zero1 Best Buy Awards:

Best Buy Awards:Premium / Flagship (Over 50k) SmartphoneApple iPhone 17
High-end (35k – 50k) SmartphoneiQOO Neo 10
Mid-range smartphone (20k -35k)OnePlus Nord 5
Budget smartphone (under 20k)vivo T4x
Camera smartphone (No budget)Motorola Edge 60 PRO
Gaming smartphone (no budget)OPPO K13 Turbo Pro
Foldable Smartphone (Flip & Fold)vivo X Fold5
AI Smartphonerealme 15 Pro 5G
Best Battery Smartphone (No Budget)OnePlus Nord CE5
TabletXiaomi Pad 7
Gaming Laptop (250k+)ASUS ROG Zephyrus G14 (2025)
Gaming Laptop (151k – 250k) ASUS TUF F16 (2025)
Gaming Laptop (60k – 150k)Lenovo LOQ (15IRX10D3)
Mainstream LaptopAcer Aspire Go 14
Creator LaptopLenovo Yoga Pro 7i Gen 10 Aura Edition
Premium thin and light LaptopAcer Swift Lite 14
Bluetooth SpeakersSony ULT FIELD 5
Wireless HeadphonesJBL Tour One M3 Smart Tx
Premium Truly Wireless EarphonesSony LinkBuds Fit
Mid-Range Truly Wireless EarphonesGoogle Pixel Buds 2a
Budget Truly Wireless EarphonesOnePlus Buds 4
Smartphone SoCMediaTek Dimensity 9400+ Mobile Platform
Desktop ProcessorAMD Ryzen 5 9600
NVMe SSDKingston FURY Renegade G5 SSD
External SSDCrucial X10 Portable SSD
Graphics CardZOTAC GAMING GeForce RTX 5050 Twin Edge
SmartwatchAmazfit Balance 2
OLED TVSamsung S95F
Mini LED TVLumio Vision 9
Gaming MonitorLG Ultragear 27GS75Q-B
Popular Choice Awards:App excellence – CybersecurityCYBX
Breakthrough cameraOppo Find X8 Pro
AI PC DisruptorSnapdragon X Elite
Design InnovationNothing
Home entertainmentLumio Arc 5 & 7
Smart wearableMeta Ray-Ban Glasses
TabletOnePlus Pad 3
Connected Home BackboneTP-Link
Mid-Range Gaming PhonePoco F7
OLED TVLG G5 OLED TV

इवेंट के मंच से Times Network ने Digit.in वेबसाइट का नया वर्ज़न भी लॉन्च किया, जिसमें अब एक AI-powered product recommendation engine को शामिल कर दिया गया है। यह सिस्टम यूज़र्स के बजट और जरूरतों के हिसाब से बेहतर प्रोडक्ट चुनने में मदद करने वाला है। 

इसके अलावा SKOAR! College Cup – Delhi Edition 2025 का ऐलान भी किया गया। यह एक राष्ट्रीय स्तर का कॉलेज ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट है , जिसमें 30 लाख रुपये का प्राइज़ पूल रखा गया है। इस पहल OPPO द्वारा पावर्ड है, जबकि SanDisk स्टोरेज पार्टनर के तौर पर इससे जुड़ रहा है। 

कुल मिलाकर, Digit Zero1 Awards 2025 सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि भारत में टेक्नोलॉजी के भविष्य की दिशा तय करने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां आज के बेस्ट प्रोडक्ट्स वो बेंचमार्क सेट करते हैं जिन पर 2026 की टेक दुनिया को परखा जाने वाला है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo